लाहौल के ऊंचाई वाले भागों में फिर से बर्फबारी, शीतलहर का प्रकोप 

हिमाचल प्रदेश की चोटियों ने फिर बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। जिला लाहौल-स्पीति व कुल्लू में पिछले तीन दिनों से मौसम परिवर्तनशील बना हुआ

Mar 13, 2024 - 14:09
 0  31
लाहौल के ऊंचाई वाले भागों में फिर से बर्फबारी, शीतलहर का प्रकोप 

यंगवार्ता न्यूज़ - लाहौल-स्पीति   13-03-2024

हिमाचल प्रदेश की चोटियों ने फिर बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। जिला लाहौल-स्पीति व कुल्लू में पिछले तीन दिनों से मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। बुधवार को लाहौल के ऊंचाई वाले भागों में  हिमपात हुआ है। जबकि निचले क्षेत्रों कुल्लू व मनाली में मौसम खराब बना हुआ है।

इससे तापमान में एक बार फिर गिरावट आई है। हालांकि, मनाली-केलांग मार्ग पर फोर बाई फोर वाहनों की आवाजाही सुचारू रूप चल रही है। वहीं, फ्लावरिंग सीजन से ठीक पहले मौसम का मिजाज बिगड़ने से बागवान चिंतित हो गए हैं। शिमला में भी बादल छाए हुए हैं। 

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से आज कई स्थानों पर बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई गई है। 14 मार्च को भी कुछ स्थानों पर मौसम खराब बना रह सकता है। वहीं, 15 से 18 मार्च तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 19 को कुछ स्थानों पर फिर मौसम बिगड़ सकता है। 
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow