लाहौल के गोंधला के टिलिंग टॉप पर पैराग्लाइडर हादसे का शिकार, हादसे में दो लोग घायल

लाहौल के गोंधला के टिलिंग टॉप पर एक पैराग्लाइडर हादसे का शिकार हो गया। उड़ान भरते समय गिरे पैराग्लाइडर में सवार दो लोग घायल

Aug 11, 2023 - 16:21
 0  10
लाहौल के गोंधला के टिलिंग टॉप पर पैराग्लाइडर हादसे का शिकार, हादसे में दो लोग घायल

यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू      11-08-2023

लाहौल के गोंधला के टिलिंग टॉप पर एक पैराग्लाइडर हादसे का शिकार हो गया। उड़ान भरते समय गिरे पैराग्लाइडर में सवार दो लोग घायल हो गए हैं। इसमें पायलट कुलदीप तथा इजरायल की महिला पर्यटक शिरल (28) घायल हुए हैं। दोनों को उपचार के लिए केलांग अस्पताल लाया जा रहा है। 

वहीं, इन दिनों बरसात के चलते 15 जुलाई से 15 सितंबर तक तक पैराग्लाइडिंग के साथ सभी तरह की साहसिक गतिविधियां बंद है। बावजूद लाहौल में नियमों को ताक पर रखते हुए पैराग्लाइडिंग की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow