लुधियाना में होने जा रही बी.के.एल कब्बडी प्रो लीग में हिमाचल की 6 टीमे लेंगी हिस्सा

बी.के.एल कब्बडी प्रो लीग अप्रैल महीने लुधियाना में होने जा रही है। इसमें हिमाचल प्रदेश की 6 टीमे भाग ले रही है। यह बात बी.के.एल कब्बडी प्रो लीग के अध्यक्ष हरप्रीत सिंह ने शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान कही

Mar 29, 2024 - 20:22
 0  8
लुधियाना में होने जा रही बी.के.एल कब्बडी प्रो लीग में हिमाचल की 6 टीमे लेंगी हिस्सा

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    29-03-2024

बी.के.एल कब्बडी प्रो लीग अप्रैल महीने लुधियाना में होने जा रही है। इसमें हिमाचल प्रदेश की 6 टीमे भाग ले रही है। यह बात बी.के.एल कब्बडी प्रो लीग के अध्यक्ष हरप्रीत सिंह ने शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। 

उन्होंने कहा कि इस कब्बड़ी प्रो लीग के लिए हिमाचल प्रदेश से 100 से अधिक खिलाड़ियों का चयन किया गया है। बी.के.एल कब्बडी प्रो लीग के अध्यक्ष हरप्रीत सिंह ने बताया कि सभी खिलाड़ियों का ट्रायल सितम्बर महीने में धर्मशाला में किया गया था। इसमें हिमाचल से दो -दो महिला व पुरूष की टीमें भाग लेगी।

हिमाचल प्रदेश में कब्बड़ी प्रतियोगिता को करवाने के लिए कोई इंडोर खेल मैदान नहीं मिल पाया है, जिसके कारण यह प्रतियोगिता अब लुधियाना में करवानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से भी यह प्रतियोगिता बाहर करवानी पड़ रही है। 

उन्होंने कहा कि महिला की कब्बड़ी प्रतियोगिता अप्रैल के आखरी सप्ताह में करवाई जाएगी जो 6 दिनों में समापन हो जाएगी। जबकि पुरूषों की प्रतियोगिता मई जून में करवाई जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow