शिक्षा में गुणवत्ता के साथ स्थानीय खेलों को प्रोत्साहन देगा शिक्षा विभाग : रोहित ठाकुर

खेल-कूद हमारे जीवन में शारीरिक, मानसिक, मनोवैज्ञानिक और बौद्धिक स्वास्थ्य के साथ गहराई से जुड़ा हुआ है। शिक्षा में गुणवत्ता के साथ-2 स्थानीय खेलों को भी प्रोत्साहन मिलें इस दिशा में शिक्षा विभाग अहम कदम उठा रहा है

Jun 9, 2024 - 19:50
 0  13
शिक्षा में गुणवत्ता के साथ स्थानीय खेलों को प्रोत्साहन देगा शिक्षा विभाग : रोहित ठाकुर

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    09-06-2024
 
खेल-कूद हमारे जीवन में शारीरिक, मानसिक, मनोवैज्ञानिक और बौद्धिक स्वास्थ्य के साथ गहराई से जुड़ा हुआ है। शिक्षा में गुणवत्ता के साथ-2 स्थानीय खेलों को भी प्रोत्साहन मिलें इस दिशा में शिक्षा विभाग अहम कदम उठा रहा है। 

यह बात शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कठासु में स्व० पूर्ण चंद सिथटा मेमोरियल बॉलीबाल प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्यतिथि लोगों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि स्व० पूर्ण चंद सिथटा बॉलीबाल के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे। 

उनके समय में बॉलीवाल खेल तत्कालीन जिला महासू की एक विशेष पहचान थी। रोहित ठाकुर ने कहा कि स्व० पूर्ण चंद सिथटा के जीवन से हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेताओं के लिए पुरस्कार राशि में बढ़ोतरी की है। 

अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक विजेताओं के लिए पुरस्कार राशि 3 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 5 करोड़ रुपये कर दी गई है। इसी प्रकार, रजत पदक विजेताओं को अब 2 करोड़ रुपये के स्थान पर 3 करोड़ रुपये तथा कांस्य पदक विजेताओं को 1 करोड़ रुपये के स्थान पर 2 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow