शिमला में भीषण अग्निकांड की भेंट चढ़े सात परिवारों के मकान, घटना में करीब एक करोड़ का नुकसान

शिमला के ब्रेष्टू में सात परिवारों के संयुक्त घर में अचानक आग लग गई। आग की इस घटना में करीब एक करोड़ का नुकसान बताया जा रहा है। मकान से आग की लपटें उठती देख लोगों में अफरातफरी मच गई

Mar 29, 2024 - 13:36
 0  155
शिमला में भीषण अग्निकांड की भेंट चढ़े सात परिवारों के मकान, घटना में करीब एक करोड़ का नुकसान

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    29-03-2024

शिमला के ब्रेष्टू में सात परिवारों के संयुक्त घर में अचानक आग लग गई। आग की इस घटना में करीब एक करोड़ का नुकसान बताया जा रहा है। मकान से आग की लपटें उठती देख लोगों में अफरातफरी मच गई। 

अग्निकांड की सूचना मिलते ही दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश की। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि सात परिवारों के आशियाने को जलने से नहीं बचाया जा सका। 

राजस्व विभाग की टीम अग्निकांड का आंकलन कर रही है। पुलिस के मुताबिक इस घटना में एक करोड़ से अधिक की संपति नष्ट हुई है। रोहड़ू पुलिस के मुताबिक आग से राख हुए बहुमंजिला मकान में लगभग 35 से 40 कमरे थे। इस मकान में सात संयुक्त परिवार रह रहे थे। शाम 5 बजे के करीब जब आग लगी, तब सभी सदस्य मकान के बाहर अपने रोजमर्रा के काम में व्यस्त थे।  

प्रभावितों में दयानन्द शर्मा, यशवंत शर्मा, सुरेश शर्मा, मनमोहन शर्मा, राम गोपाल शर्मा, पुष्पा देवी और अंजू का परिवार शामिल है। मकान के पूरी तरह से लकड़ी से बने होने के कारण आग तेज़ी से फैली और इसे नियंत्रित करना मुश्किल हो गया था। 

घटना की पुष्टि करते हुए रोहड़ू के डीएसपी रविन्द्र नेगी ने बताया कि प्रशासन की ओर से प्रभावितों के रहने की व्यवस्था की गई है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया आग लगने की वजह शार्ट सर्किट सामने आई है।  

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow