सिरमौर जिला में सदियों से चली आ रही हैला प्रथा आज भी कायम

सिरमौर जिला सदियों से चली आ रही है हैला प्रथा आज भी कायम है। खास बात यह है कि महिलाएं भी इस में अपनी भागीदारी बढ़ चढ़कर सुनिश्चित करती

Nov 6, 2023 - 21:08
 0  27
सिरमौर जिला में सदियों से चली आ रही हैला प्रथा आज भी कायम

एक दूसरे की मदद के लिए बढ़ते है हाथ, गिरीपार में सदियों से चली आ रही परम्परा

बबिता शर्मा - नाहन    06-11-2023

सिरमौर जिला सदियों से चली आ रही है हैला प्रथा आज भी कायम है। खास बात यह है कि महिलाएं भी इस में अपनी भागीदारी बढ़ चढ़कर सुनिश्चित करती है 
 

सिरमौर जिला के गिरी पार इलाके के कांडो गाँव की है जहां यह महिलाएं हेला प्रथा को आज भी बरकरार रखे हुए हैं इस इलाके में जब भी कोई समारोह गांव के भीतर होता है तब यह महिलाएं एक दूसरे की मदद के लिए आगे आती है। 

समारोह के शुरू होने से लेकर खत्म होने तक यह महिलाएं मदद के लिए हाथ बढ़ाती। कांडो गांव में शिरगुल देवता के नए मन्दिर के निर्माण पर यहाँ धार्मिक शांत समारोह का आयोजन किया गया। 

जिसमें हजारों की संख्या में लोग पहुंचे और इन सभी लोगों के लिए गांव की महिलाओं ने सामूहिक तौर पर रोटियां तैयार की साथ ही खाने बनाने में जिन बड़े-बड़े बर्तनों में हजारों लोगों के लिए खाना तैयार किया गया उनकी सफाई भी सामूहिक तौर पर इन महिलाओं द्वारा की गई।

गाँव की महिलाओं ने बताया कि उनके गांव में जब भी किसी के घर में किसी तरह का कोई आयोजन होता है तो महिलाएं मदद के लिए आगे आती है। महिलाओं ने बताया कि शांत पर्व के दौरान उनके गांव में हजारों की संख्या में लोग आए थे। जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर पुरुषों के साथ कंधा से कंधा मिलाते हुए अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow