सोलन के काठा में पंखा बनाने वाली कंपनी मार्क इंटरप्राइजेज में भड़की आग, घटना में लाखों का नुक्सान 

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के काठा में पंखा बनाने वाली कंपनी मार्क इंटरप्राइजेज में मंगलवार शाम आग भड़की गई। कंपनी से छुट्टी करके कामगार जा चुके थे। इससे कोई बड़ा नुकसान

Mar 26, 2024 - 19:37
 0  10
सोलन के काठा में पंखा बनाने वाली कंपनी मार्क इंटरप्राइजेज में भड़की आग, घटना में लाखों का नुक्सान 

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन    26-03-2024

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के काठा में पंखा बनाने वाली कंपनी मार्क इंटरप्राइजेज में मंगलवार शाम आग भड़की गई। कंपनी से छुट्टी करके कामगार जा चुके थे। इससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। आग लगने से लाखों का सामान जल गया। 

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई है। समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। बद्दी के काठा स्थित ईएसआईसी अस्पताल के समीप पंखे बनाने वाली कंपनी में मंगलवार शाम करीब 6:00 बजे अचानक आग लग गई। 

आग लगते ही कंपनी संचालकों ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। बद्दी से फायर टेंडर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी। अग्निशमन विभाग के अलावा बिरला, वर्धमान कंपनी और नालागढ़ से भी फायर टेंडर मंगवाए गए हैं। केमिकल के ड्रम में आग फैलने से और भड़क गई है।

कंपनी संचालकों ने कंपनी को पीछे से पूरा कवर किया है। कोई खाली जगह नहीं है। इससे साथ लगती कंपनी में भी आग फैलने का खतरा बना हुआ है। सूचना मिलते ही एसपी ईल्मा अफरोज, एएसपी अशोक वर्मा, डीएसपी खजाना राम मौके पर पहुंच गए थे। डीएसपी खजाना राम ने बताया कि आग तेजी से फैल रही है। नालागढ़ से भी फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow