हिमाचल में 40 रुपये के लिए कर दी साथी मजदूर की हत्या , पुलिस ने दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के भोरंज में महज 40 रुपये के लिए साथी मजदूर की हत्या का मामला सामने आया है। वारदात 26 दिसंबर को भोरंज के सम्मूताल में हुई बताई जा रही है। मारपीट के दौरान संदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था। छह दिन के बाद संदीप ने एम्स बिलासपुर में उपचार के दौरान बीती रात को दम तोड़ दिया। पत्नी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है
यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर 02-01-2025
What's Your Reaction?



