हिमाचल में सभी चारों सीटों पर फिर लहराएँगा भाजपा का परचम : अनुराग ठाकुर 

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर आज हिमाचल प्रवास के दौरान अनुराग ठाकुर आज हमीरपुर व ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा के त्रिदेव सम्मेलन में बूथ पालक, बूथ अध्यक्ष, बीएलए के साथ संवाद कर आगामी चुनावों को लेकर विस्तृत चर्चा

Feb 24, 2024 - 19:19
 0  9
हिमाचल में सभी चारों सीटों पर फिर लहराएँगा भाजपा का परचम : अनुराग ठाकुर 

हिमाचल में वादों से मुकरी कांग्रेस, ख़ुद को ठगा महसूस कर रही जनता

मातृशक्ति को आगे बढ़ने का मंच दे रही पहाड़ी संगीत प्रतियोगित

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर     24-02-2024

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर आज हिमाचल प्रवास के दौरान अनुराग ठाकुर आज हमीरपुर व ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा के त्रिदेव सम्मेलन में बूथ पालक, बूथ अध्यक्ष, बीएलए के साथ संवाद कर आगामी चुनावों को लेकर विस्तृत चर्चा की। 

अनुराग ठाकुर बड़सर विधानसभा में आयोजित महिला पहाड़ी संगीत कार्यक्रम में शामिल हुए। इन कार्यक्रमों के दौरान पत्रकारों से वार्तालाप करते हुए श्री अनुराग ठाकुर विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। 

आने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के हिमाचल प्रदेश से शत प्रतिशत जीत को पक्की बताते हुए श्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "हिमाचल की जनता आज ठगा हुआ महसूस कर रही है। कांग्रेस अपने सारे वादों से मुकर चुकी है। लोग आज प्रियंका गांधी का वीडियो दिखा रहे हैं जिसमें उन्होंने 5 लाख नौकरियां देने का वादा किया था। लोग आज इनका घोषणा पत्र दिखा रहे हैं। 

मुख्यमंत्री और अन्य कांग्रेसी नेता आज अपने वादों से पूरी तरह मुकर चुके हैं। इससे स्पष्ट होता है कि कांग्रेस सिर्फ चुनाव जीतने के लिए झूठे वादे करती है। और यह सिर्फ इस बार की बात नहीं है। इससे पूर्व 2003 और 2012 में भी जब कांग्रेस ने सरकार बनाई थी तब भी झूठे वादों पर ही बनाई थी। लोग आज फिर ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं और ठगे हुए लोग अब कांग्रेस को 2024 में ठेंगा दिखाएंगे।"

अनुराग ठाकुर ने कहा” हमारे हिमाचली संस्कृति की रीढ़ हैं हमारी माताएं, बहनें, बेटियां, जो पीढ़ी दर पीढ़ी लोक गीतों, नाटकों और कहानियों के माध्यम से इसे जीवित रखती हैं। महिला पहाड़ी संगीत प्रतियोगिता इसी को ध्यान में रख कर शुरू की गई है जिसमें पंद्रह से अधिक कार्यक्रम और दस हजार से अधिक उत्साही प्रतिभागियों के साथ यह प्रतियोगिता हिमाचल की सांस्कृतिक विरासत का एक शानदार प्रदर्शन है। 

अनुराग ठाकुर ने कहा “इसी प्रकार मैंने युवाओं के लिए सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत की ताकि युवा फिट रहें, खेल में कैरियर बनाएं और नशे से दूर रहें। हमने स्कूल कॉलेज के बच्चों के लिए सांसद भारत दर्शन योजना चलाई ताकि उनको पूरे देश के अलग-अलग राज्यों में घुमाकर भविष्य के लिए तैयार किया जा सके। इसी तरह मैंने क्षेत्र वासियों को स्वस्थ रखने हेतु सांसद मोबाइल सेवा शुरू की। 

इसके माध्यम से इस महीने के अंत तक पिछले 6 वर्षों में लगभग 10 लाख लोगों का मुफ्त इलाज, उपचार और जांच हो चुका है। इसी प्रकार छोटे बच्चों की पढ़ाई लिखाई और देखरेख हेतु हमने तीन केंद्रों के साथ एक से श्रेष्ठ कार्यक्रम की शुरुआत की थी, जिसके अब 500 से अधिक केंद्र हो चुके हैं और उसमें 10000 से ज्यादा बच्चे अपना भविष्य संवार रहे हैं। 

स्कूल से आने के बाद जरूरतमंद बच्चों एक से श्रेष्ठ कार्यक्रम में जाते हैं और वहां मुफ्त शिक्षा किताबें बैग इत्यादि पाते हैं। और खास बात यह है कि इनमें से कोई भी कार्यक्रम सरकारी नहीं है। यह सब कार्यक्रम मैं क्षेत्र में घूम कर अपने लोगों की जरूरत के अनुसार शुरू किए। इसके अलावा मैं अपने क्षेत्र और हिमाचल के लिए जो बड़े प्रोजेक्ट्स लाता हूं वह अलग हैं”

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow