हिमालयन क्षेत्र में जलवायु बदलाव पर मंथन, विशेषज्ञों व स्कूली बच्चों ने साझा किए विचार

हिमालयन क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन के कारण हिमाचल प्रदेश को बीती बरसात में हुई भयंकर जैसी आपदाओं का सामना कर पड़ रहा है। बीते कुछ वर्षों से तापमान में अचानक से बड़े बदलाव देखने को मिल रहे

Mar 19, 2024 - 17:13
 0  11
हिमालयन क्षेत्र में जलवायु बदलाव पर मंथन, विशेषज्ञों व स्कूली बच्चों ने साझा किए विचार

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    19-03-2024

हिमालयन क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन के कारण हिमाचल प्रदेश को बीती बरसात में हुई भयंकर जैसी आपदाओं का सामना कर पड़ रहा है। बीते कुछ वर्षों से तापमान में अचानक से बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं, जिसका सीधा असर प्रकृति के साथ मानवता पर भी देखने को मिल रहा है।

शिमला में अचानक तापमान बढ़ रहा है। बर्फबारी भी न के बराबर हो रही है। इससे कृषि और पर्यटन आर्थिकी पर बुरा असर हो रहा है। इन्हीं सभी ज्वलंत मुद्दों को लेकर तीन दिवसीय शिमला क्लाइमेट मीट का आज से एक्शन ऐड, शिमला कलेक्टिव और मानव विकास संगठन संयुक्त रूप से आयोजन कर रही है।         

सेमिनार में विषय विशेषज्ञों के अलावा शिमला के स्कूली बच्चे भी हिस्सा ले रहे हैं। 21 मार्च तक चलने वाले इस सेमिनार में पर्यावरण में हो रहे बदलाव पर मंथन होगा। शिमला कलेक्टिव संस्था की सदस्य उमा महाजन ने कहा कि इसमें तीन दिनों के दौरान जलवायु परिवर्तन और उसके कारण पैदा हो रही परिस्थितियों को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। 
       
जलवायु परिवर्तन के कारण जो आपदा प्रदेश में भी आई है वह मेनमेड है। जो हम किताबों में पढ़ते हैं और जो सिखाया जाता है वह वास्तविक डेवलपमेंट मॉडल से अलग है। इसके खिलाफ जन आंदोलन कर लड़ाई लड़ने की जरूरत है।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow