आपदा प्रभावित थुनाग से सुरक्षित निकाले हॉर्टिकल्चर कॉलेज के 92 छात्र-छात्राएं 

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आज यहां बताया कि आपदा प्रभावित थुनाग क्षेत्र से उद्यानिकी एवं वानिकी कॉलेज, थुनाग के 92 बच्चों को सुरक्षित निकालकर उनके अभिभावकों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण उद्यानिकी एवं वानिकी कॉलेज, थुनाग के लगभग 90 विद्यार्थी व उनके अध्यापक बाढ़ जैसी स्थिति में यातायात साधन बंद होने के कारण वहीं फंस गए थे।

Jul 3, 2025 - 19:29
 0  77
आपदा प्रभावित थुनाग से सुरक्षित निकाले हॉर्टिकल्चर कॉलेज के 92 छात्र-छात्राएं 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी  03-07-2025
उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आज यहां बताया कि आपदा प्रभावित थुनाग क्षेत्र से उद्यानिकी एवं वानिकी कॉलेज, थुनाग के 92 बच्चों को सुरक्षित निकालकर उनके अभिभावकों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण उद्यानिकी एवं वानिकी कॉलेज, थुनाग के लगभग 90 विद्यार्थी व उनके अध्यापक बाढ़ जैसी स्थिति में यातायात साधन बंद होने के कारण वहीं फंस गए थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश सरकार के निर्देशों पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय प्रशासन, आपदा प्रबंधन से जुड़े अन्य विभागों के संयुक्त प्रयासों से सभी विद्यार्थियों को सुरक्षित रूप से वहां से निकालकर आज सकुशल उनके माता-पिता को सौंप दिया गया। 
अपूर्व देवगन ने कहा कि प्रशासन द्वारा बाढ़ की आपदा से यातायात बंद होने के कारण कठिन परिस्थितियों में इन विद्यार्थियों को बगस्याड़ तक पैदल सुरक्षित पहुंचाया गया। इसके उपरांत बगस्याड़ क्षेत्र से हिमाचल पथ परिवहन निगम की तीन बसों में इन्हें चैलचौक , बग्गी व सुंदरनगर तक लाया गया। इन स्थानों से यह सभी छात्र-छात्राएं अपने माता-पिता व अभिभावकों के साथ सकुशल घर की ओर रवाना हो गए। रास्ते में जिला प्रशासन की ओर से इनके लिए अल्पाहार एवं पानी इत्यादि की समुचित व्यवस्था की गई थी। उपायुक्त ने इस बेहद चुनौतिपूर्ण अभियान में सहयोग के लिए प्रशासनिक व विभागीय अधिकारियों , स्वयं सेवियों एवं लोगों का आभार व्यक्त किया है। 
उन्होंने कहा कि आपदा से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति तक राहत पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास जारी हैं। प्रशासन द्वारा माता-पिता को सुरक्षित सौंप गए विद्यार्थियों में कशिश चौहान , नितिका शर्मा , आदित्य सिंह , प्रियंका , रिद्धि , रिया , हर्ष , कृतिका , अंजलि , हिमानी , साहिल , दीपेश , प्रिया राणा , रितिका ठाकुर , नीतिका , शालिनी , महक शर्मा , वर्षा , आयुष , उदय , शिवांक, अक्षित , आदित्य , शिवाय , आर्यन , प्रतीक , सारांश , तान्या , ललित , ज्योति , पुनीत , प्रत्युष , जैसमिन इत्यादि शामिल हैं। इस कठिन बचाव अभियान के दौरान बच्चों ने प्रदेश सरकार की संवेदनशील सोच व प्रशासन के प्रयासों की सराहना की और आभार भी व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow