उपायुक्त शिमला ने गोद लिए मशोबरा स्कूल के हर बच्चे को दी दो पुस्तकें
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मशोबरा में उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आज 254 बच्चों को दो-दो किताबें वितरित की। द हिमाचल स्कूल एडॉप्शन प्रोग्राम के तहत उपायुक्त अनुपम कश्यप ने राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मशोबरा को गोद लिया है। उपायुक्त ने (Letters From A Father To His Daughter) और "विंग्स ऑफ़ फायर" पुस्तकें स्कूल के सभी बच्चों को दी। उपायुक्त ने कहा कि इसका उद्देश्य बच्चों में किताबें पढ़ने की आदत को विकसित करना है
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मशोबरा में उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आज 254 बच्चों को दो-दो किताबें वितरित की। द हिमाचल स्कूल एडॉप्शन प्रोग्राम के तहत उपायुक्त अनुपम कश्यप ने राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मशोबरा को गोद लिया है। उपायुक्त ने (Letters From A Father To His Daughter) और "विंग्स ऑफ़ फायर" पुस्तकें स्कूल के सभी बच्चों को दी। उपायुक्त ने कहा कि इसका उद्देश्य बच्चों में किताबें पढ़ने की आदत को विकसित करना है। इसके साथ हम इस स्कूल में इन सभी बच्चों पर रिसर्च भी करेंगे कि इन दोनों किताबों को पढ़ने के बाद व्यवहार और सोच के क्या-क्या परिवर्तन आए हैं। इसके लिए स्काई हाई ड्रीम संस्था काम करेगी।
What's Your Reaction?



