कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भावनाओं को समझे और उन्हें पूरा महत्व दे पार्टी के नेता : प्रतिभा सिंह 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि कांग्रेस देश में संविधान से किसी भी छेड़छाड़ के सख्त खिलाफ है। कांग्रेस ऐसा कभी नही होने देगी। आज यहां जिला स्तरीय संविधान बचाओ अभियान की शुरुआत करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर देश के संविधान में लोकतंत्र की मजबूती की जो नींव रखी थी उस नींव को भाजपा कमजोर करने की कोशिश कर रही है

May 1, 2025 - 19:15
 0  99
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भावनाओं को समझे और उन्हें पूरा महत्व दे पार्टी के नेता : प्रतिभा सिंह 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - बिलासपुर  01-05-2025
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि कांग्रेस देश में संविधान से किसी भी छेड़छाड़ के सख्त खिलाफ है। कांग्रेस ऐसा कभी नही होने देगी। आज यहां जिला स्तरीय संविधान बचाओ अभियान की शुरुआत करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर देश के संविधान में लोकतंत्र की मजबूती की जो नींव रखी थी उस नींव को भाजपा कमजोर करने की कोशिश कर रही है। विपक्ष की आवाज को दबाया  जा रहा है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी देश मे बढ़ती बेरोजगारी व महंगाई के खिलाफ जोरदार आवाज उठा रहें है पर सदन के अंदर उन्हें बोलने से रोका जाता है। बदले की भावना से सोनिया गांधी राहुल गांधी पर झूठे मामले बना कर उन्हें परेशान करने की कोशिश की जा रही है। राहुल गांधी  ने देश के लोकतंत्र व संविधान को बचाने के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत की है और इससे उन्हें एकजुटता के साथ सफल बनाना है। 
उन्होंने कहा कि देश में संविधान बचाओ , कांग्रेस पार्टी का एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान है जिसे उन्हें सफल बनाना है और लोगों को इसके प्रति जागरूक करना है। प्रतिभा सिंह ने पार्टी नेताओं से आग्रह है कि वह कार्यकर्ताओं की भावनाओं को समझे और उन्हें पूरा महत्व दे। उन्होंने कहा कि कोई भी सरकार कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही बनती है और उनके परिश्रम को किसी भी स्तर पर अनदेखा नही किया जा सकता। उन्होंने देश मे जाति जनगणना के फैसले पर खुशी जताते हुए कहा कि राहुल गांधी जाति जनगणना की मांग कर रहें थे जिसे अब केंद्र सरकार ने मान लिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जब यह मांग रखी थी तो उस समय भाजपा ने इसका मजाक उड़ाया था। उन्होंने कहा कि केंद्र को अब उनकी इस मांग के आगे झुकना पड़ा है। उन्होंने कहा कि जाति जनगणना से सभी जाति के लोगों को उनके अधिकार प्राप्त होंगे और यही बजह है कि राहुल गांधी संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रहे है। उन्होंने कहा कि जल्द ही जिला , ब्लॉक व प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी बनने जा रही है। 
पार्टी में उन सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान दिया जाएगा,जो पार्टी की मजबूती के लिये पूरी निष्ठा से कार्य कर रहें है। उन्होंने  कहा कि संविधान बचाओ 10 मई तक जिला स्तरीय उसके बाद 11 मई से 17 मई तक हर विधानसभा यानी ब्लॉक स्तर का और उसके बाद 20 मई से 30 मई तकपार्टी कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों को इस अभियान के महत्व से लोगों को जागरूक करेंगे। उन्होंने पार्टी के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं से इस अभियान में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया। बैठक में पूर्व मंत्री ठाकुर राम लाल , पूर्व विधायक बंम्बर ठाकुर , तिलक राज शर्मा , पूर्व जिलाध्यक्ष अंजना धीमान ने भी बैठक को संबोधित किया। बंबर ठाकुर ने पार्टी में अनुशासन पर जोर देते हुए बैठक में सर्वसम्मति से अहमदाबाद में पारित राहुल गांधी के प्रस्ताव का अनुमोदन किया। ठाकुर रामलाल ने संविधान की रक्षा के लिये सभी को एकजुट होकर आगे आने को कहा। उन्होंने धर्म के नाम पर राजनीति करने व लोगों को बांटने के प्रति सचेत करते हुए कहा कि ऐसी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow