जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति किन्नौर की त्रैमासिक बैठक आयोजित

उपायुक्त कार्यालय किन्नौर के सम्मेलन कक्ष में आज अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम-1989। के तहत गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबंधन समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने की। इस दौरान उपायुक्त ने गत बैठक में लिए गए निर्णयों का वर्तमान ब्यौरा मांगा व विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की

Aug 25, 2025 - 18:41
 0  20
जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति किन्नौर की त्रैमासिक बैठक आयोजित
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - रिकांगपिओ  25-08-2025
उपायुक्त कार्यालय किन्नौर के सम्मेलन कक्ष में आज अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम-1989। के तहत गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबंधन समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने की। इस दौरान उपायुक्त ने गत बैठक में लिए गए निर्णयों का वर्तमान ब्यौरा मांगा व विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। उपायुक्त ने इस अवसर पर जिला के उपमंडल स्तर पर प्रबोधन एवं सतर्कता समितियों का गठन एवं बैठकों का आयोजन करने के निर्देश दिए और साथ ही , जिला प्रबोधन एवं सतर्कता समिति को सदस्य सचिव, जिला कल्याण अधिकारी के द्वारा सूचना प्रदान करने को कहा।
उन्होंने जिला कल्याण अधिकारी को इस अधिनियम के बारे में व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि लोगों के अधिकारों का हनन होने से रोका जा सके और समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा में जोड़ा जा सके। इस अवसर पर उपायुक्त ने तीन पीड़ितयों को वित्तीय सहायता प्रदान की तथा पंचायत स्तर पर जागरूकता शिविर आयोजित करने पर बल दिया गया ताकि वंचित वर्गों को अपने संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा सके और वर्तमान राज्य सरकार की सर्वस्पर्शी योजनाओं का लाभ उपेक्षित वर्गों को मिल सके। डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि जनजातीय जिला किन्नौर के तीन उप मण्डल में अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम-1989 के तहत समितियां गठित की जाएंगी। 
जिससे उपेक्षित वर्गों को धरातल पर सशक्त बनाया जाएगा ताकि वे विकास की मुख्यधारा में शामिल हो सके तथा व्यवस्था परिवर्तन के तहत लाभ उठा सकें। बैठक का संचालन जिला कल्याण अधिकारी नितिन राणा ने किया तथा जनजातीय जिला किन्नौर में कल्याण विभाग की विभिन्न गतिविधियों से उपायुक्त को अवगत करवाया। बैठक में पुलिस अधीक्षक किन्नौर अभिषेक शेखर, कार्यकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश गोयल, उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा डॉ. अरूण गौतम, उप निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. कुलदीप सिंह डोगरा सहित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow