पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने छोटी काशी की होली के साथ पूरा किया अपने 28 वर्षों का राजनीतिक सफर
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने वर्षों बाद अपने गृह क्षेत्र मंडी में होली का त्यौहार आम जनता के बीच जाकर मनाया। इस बार की होली के साथ ही जयराम ठाकुर ने अपने राजनीतिक जीवन के 28 वर्ष भी पूरे किए। जयराम ठाकुर ने मंडी के सेरी मंच पर होली मनाने के बाद पत्रकारों से बातचीत में बताया कि 28 वर्ष पहले आज ही के दिन वे पहली बार हिमाचल प्रदेश की विधानसभा में पहुंचे थे। इन 28 वर्षों के सफर में उन्होंने प्रदेश के विकास के लिए जो भी किया उसमें प्रदेश की जनता का सहयोग और आशीर्वाद रहा है
यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी 02-03-2026
What's Your Reaction?



