प्रदेश की मंडियों में ग्रेनी स्मिथ सेब ने मचाई धूम,अच्छे दाम मिलने से बागवान खुश 

कश्मीर से सेब की आमद शुरू होने के बाद जहां इन दिनों सेब के दामों में गिरावट आ रही है वहीं ग्रेनी स्मिथ को बेहतर दाम मिल रहे हैं। दिल्ली की आजादपुर फल मंडी में हिमाचल के ग्रेनी स्मिथ सेब ने धूम मचा दी है। गहरे हरे रंग के सेब को खरीदार हाथों हाथ ले रहे

Sep 23, 2024 - 13:29
 0  7
प्रदेश की मंडियों में ग्रेनी स्मिथ सेब ने मचाई धूम,अच्छे दाम मिलने से बागवान खुश 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    23-09-2024

कश्मीर से सेब की आमद शुरू होने के बाद जहां इन दिनों सेब के दामों में गिरावट आ रही है वहीं ग्रेनी स्मिथ को बेहतर दाम मिल रहे हैं। दिल्ली की आजादपुर फल मंडी में हिमाचल के ग्रेनी स्मिथ सेब ने धूम मचा दी है। गहरे हरे रंग के सेब को खरीदार हाथों हाथ ले रहे हैं। 

आजादपुर मंडी में ग्रेनी स्मिथ सेब 120 रुपये किलो बिक रहा है। कुल्लू जिले के जरी निवासी बागवान पंकज ठाकुर का सेब आजादपुर मंडी में 1200 रुपये बॉक्स के दाम पर बिका है। पंकज ने 10 किलो के 400 बॉक्स आजादपुर मंडी भेजे थे। पंकज ठाकुर ने बताया कि उनके बगीचे में ग्रेनी स्मिथ किस्म के 150 पौधे हैं। 

पिछले साल 10 किलो का बॉक्स 1000 से 1100 रुपये बिका था इस साल 1200 रुपये रेट मिला है।ग्रेनी स्मिथ सेब की आस्ट्रेलिया मूल की पॉलिनाइजर किस्म है। सेब की अन्य किस्मों के मुकाबले इसमें शुगर की मात्रा कम होती है। 

इसमें फसल बहुत ज्यादा लगती है और इसकी शेल्फ लाइफ भी अधिक है। सामान्य तापमान में रखने पर भी यह सेब एक से दो महीने तक खराब नहीं होता। इसका पौधा अन्य किस्मों के मुकाबले तीन गुणा तेजी से बढ़ता है। इस किस्म में रस्टिंग और फंगस रोग का खतरा भी कम रहता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow