प्रदेश की विभिन्न एचआरटीसी वर्कशॉपों में बसों की रिपेयरिंग पर 6.20 करोड़ होंगे खर्च

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की बसों की मरम्मत व्यवस्था को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश की विभिन्न एचआरटीसी वर्कशॉपों में बसों की रिपेयरिंग पर 6.20 करोड़ खर्च किए जाएंगे

Jan 15, 2026 - 15:55
 0  7
प्रदेश की विभिन्न एचआरटीसी वर्कशॉपों में बसों की रिपेयरिंग पर 6.20 करोड़ होंगे खर्च
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   15-01-2026

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की बसों की मरम्मत व्यवस्था को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश की विभिन्न एचआरटीसी वर्कशॉपों में बसों की रिपेयरिंग पर 6.20 करोड़ खर्च किए जाएंगे। 

इस बजट से इंजन ओवरहालिंग, ब्रेक सिस्टम, सस्पेंशन, इलेक्ट्रिकल और टायर से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इससे समयबद्ध परिचालन सुनिश्चित होगा और निगम को राजस्व बढ़ाने में मदद मिलेगी। 

उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने बताया कि निगम की वर्कशॉप को रिपेयरिंग को लेकर 6.20 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। इससे एचआरटीसी की सेवाओं को अधिक सुरक्षित, भरोसेमंद और यात्री-अनुकूल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। वर्कशॉप स्तर पर मरम्मत होने से बसों का डाउनटाइम घटेगा, जिससे अधिक बसें नियमित रूप से रूट पर चल सकेंगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow