बैकवर्ड लिंकेज पर शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, यूपी और पंजाब से 2 मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बैकवर्ड लिंकेज स्थापित करते हुए दो अलग-अलग राज्यों से दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई है। पुलिस का कहना है कि अब कार्रवाई केवल छोटे स्तर के पेडलरों तक सीमित नहीं है, बल्कि नशा नेटवर्क के मुख्य सप्लायरों तक पहुंच बनाई जा रही है।

May 20, 2026 - 17:00
 0  3
बैकवर्ड लिंकेज पर शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, यूपी और पंजाब से 2 मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

शिमला 20 मई , 2026  : 

शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बैकवर्ड लिंकेज स्थापित करते हुए दो अलग-अलग राज्यों से दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई है। पुलिस का कहना है कि अब कार्रवाई केवल छोटे स्तर के पेडलरों तक सीमित नहीं है, बल्कि नशा नेटवर्क के मुख्य सप्लायरों तक पहुंच बनाई जा रही है।

जिला शिमला ASP हेडक्वार्टर अभिषेक धीमान ने बताया कि पुलिस थाना रोहड़ू में दर्ज मुकदमा संख्या 37/26 में धारा 22 और 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस टीम ने सिद्धांत खागटा निवासी न्यू सेरी रोहड़ू, जिला शिमला और गौरव कुमार निवासी डियारा सेक्टर-1, जिला बिलासपुर को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के कब्जे से नाइट्राजेपम टैबलेट्स आईपी 10 एमजी (Nitrosun-10) के कुल 19 पत्ते बरामद किए गए थे, जिनमें 190 प्रतिबंधित गोलियां पाई गईं।

मामले की आगामी जांच के दौरान तकनीकी विश्लेषण, व्हाट्सएप चैट, सीडीआर डेटा और वित्तीय लेन-देन की जांच की गई। जांच में सामने आया कि प्रतिबंधित दवाइयों की खेप उत्तर प्रदेश के लखनऊ से कूरियर के माध्यम से भेजी गई थी। इसके बाद बैकवर्ड लिंकेज स्थापित करते हुए पुलिस ने 17 मई 2026 को लखनऊ से आरोपी अहमर ब्रिजास को गिरफ्तार किया। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी लखनऊ में केमिस्ट शॉप संचालित करता है और उसने बिना वैध चिकित्सकीय पर्ची के प्रतिबंधित दवाइयों की आपूर्ति की थी। मामले में ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

इसी अभियान के तहत पुलिस थाना सदर शिमला में 9 मई 2026 को मुकदमा संख्या 49/2026, अधीन धारा 21 और 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसमें पंजाब निवासी निशान सिंह और गुरप्रीत सिंह के कब्जे से करीब 10.300 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई थी। आगे की जांच में डिजिटल साक्ष्यों, वित्तीय लेन-देन और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने चिट्टे की खेप के सप्लायर की पहचान फिरोजपुर, पंजाब निवासी आकाशदीप उर्फ आकाश के रूप में की। इसके बाद 19 मई 2026 को सदर शिमला पुलिस ने पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन चलाकर आरोपी को जलालाबाद, जिला फाजिल्का से गिरफ्तार कर लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow