मतदान केवल अधिकार नहीं , लोकतंत्र का महत्वपूर्ण कर्तव्य भी है : जगत प्रकाश नड्डा

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने देवभूमि हिमाचल प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर समस्त हिमाचल वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा कि शौर्य, पराक्रम और सनातन सभ्यता के गौरवशाली इतिहास से सुशोभित, अलौकिक प्राकृतिक सौंदर्य से समृद्ध देवभूमि हिमाचल प्रदेश प्रकृति और संस्कृति का एक अनूठा संगम है। नड्डा ने प्रदेशवासियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि देवभूमि निरंतर समृद्धि और उन्नति के मार्ग पर अग्रसर रहे, यही उनकी प्रार्थना है

Jan 25, 2026 - 15:24
 0  14
मतदान केवल अधिकार नहीं , लोकतंत्र का महत्वपूर्ण कर्तव्य भी है : जगत प्रकाश नड्डा
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
 यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  25-01-2026
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने देवभूमि हिमाचल प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर समस्त हिमाचल वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा कि शौर्य, पराक्रम और सनातन सभ्यता के गौरवशाली इतिहास से सुशोभित, अलौकिक प्राकृतिक सौंदर्य से समृद्ध देवभूमि हिमाचल प्रदेश प्रकृति और संस्कृति का एक अनूठा संगम है। नड्डा ने प्रदेशवासियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि देवभूमि निरंतर समृद्धि और उन्नति के मार्ग पर अग्रसर रहे, यही उनकी प्रार्थना है। केंद्रीय मंत्री ने हिमाचल प्रदेश के लोगों की अद्वितीय प्रतिभा, साहस और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि हिमाचल के वीर सपूत भारत माता की सेवा में सदैव अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं। 
केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह दिन लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास को और अधिक गहरा करने का अवसर है। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग से जुड़े सभी कर्मियों एवं संस्थाओं की प्रशंसा की, जो भारत की लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को मजबूत करने के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। नड्डा ने कहा कि मतदाता होना केवल एक संवैधानिक अधिकार नहीं, बल्कि एक अत्यंत महत्वपूर्ण कर्तव्य भी है, जो हर नागरिक को भारत के भविष्य के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का अवसर देता है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में सक्रिय भागीदारी निभाएं और लोकतंत्र की भावना का सम्मान करें, जिससे विकसित भारत की आधारशिला और सशक्त हो। केंद्रीय मंत्री ने विशेष रूप से पहली बार मतदाता बने युवाओं को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि मतदाता बनना उत्सव का अवसर है और नए मतदाताओं की सहभागिता लोकतंत्र को नई ऊर्जा प्रदान करती है। नड्डा ने कहा कि गणतंत्र दिवस भारत की राष्ट्रीय यात्रा का एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण पड़ाव है। 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू होने के साथ ही भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में स्थापित हुआ। 
उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह हमारी लोकतांत्रिक संस्थाओं, संवैधानिक मूल्यों और राष्ट्र की विविधता को प्रतिबिंबित करते हैं। नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित परेड सैनिक अनुशासन, सांस्कृतिक विरासत और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व का अद्भुत संगम है। देशभर में ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और नागरिक आयोजनों के माध्यम से यह पर्व संविधान के प्रति हमारी निष्ठा को और मजबूत करता है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस वर्ष 77 वें गणतंत्र दिवस समारोहों की विषय-वस्तु ‘वंदे मातरम के 150 वर्ष’ है। परेड, झांकियां, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और प्रतियोगिताएं इसी भावना पर आधारित होंगी। उन्होंने कहा कि यह विषय भारत के राष्ट्रीय गीत को स्वतंत्रता, सांस्कृतिक अभिव्यक्ति और वर्तमान की आकांक्षाओं से जोड़ने का कार्य करेगा। 
नड्डा ने जानकारी दी कि गणतंत्र दिवस 2026 के आयोजनों में व्यापक जन भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। देशभर से किसानों, वैज्ञानिकों, नवोन्मेषकों, महिला उद्यमियों, छात्रों, खिलाड़ियों और अग्रिम पंक्ति के कर्मियों सहित हजारों विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे ‘माई भारत’ और ‘माई गॉव’ जैसे मंचों पर आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर राष्ट्र पर्व में अपनी सहभागिता निभाएं। जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश स्थापना दिवस, राष्ट्रीय मतदाता दिवस तथा गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर समस्त प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र के प्रति समर्पण और संविधान के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow