मवेशियों के साथ सेंक्चुरी एरिया से भगाए घुमंतू गुज्जर , एक्शन मोड़ में ज्वाली पुलिस 

जवाली पुलिस ने पौंग डैम में बाथू दी लड़ी के पास डेरा जमाए बैठे घुमंतू गुज्जरों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मवेशियों सहित उन्हें सेंक्चुरी एरिया से खदेड़ दिया है। डीएसपी जवाली वीरी सिंह राठौर ने कहा कि झील किनारे डेरा लगाकर बैठे घुमन्तु गुर्जरों को सेंक्चुरी एरिया से बाहर निकाल दिया गया है तथा किसी भी कीमत पर इनको यहां रहने नहीं दिया जाएगा।

Aug 16, 2025 - 17:49
 0  33
मवेशियों के साथ सेंक्चुरी एरिया से भगाए घुमंतू गुज्जर , एक्शन मोड़ में ज्वाली पुलिस 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - कांगड़ा  16-08-2025
जवाली पुलिस ने पौंग डैम में बाथू दी लड़ी के पास डेरा जमाए बैठे घुमंतू गुज्जरों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मवेशियों सहित उन्हें सेंक्चुरी एरिया से खदेड़ दिया है। डीएसपी जवाली वीरी सिंह राठौर ने कहा कि झील किनारे डेरा लगाकर बैठे घुमन्तु गुर्जरों को सेंक्चुरी एरिया से बाहर निकाल दिया गया है तथा किसी भी कीमत पर इनको यहां रहने नहीं दिया जाएगा। 
अगर फिर भी नहीं माने तो इन पर कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि उच्च न्यायालय के निर्देश व भारी फ्लड की चेतावनी के चलते यह कार्रवाई हुई है। पर्यावरण प्रेमी मिलखी राम शर्मा ने हाई कोर्ट में याचिका दर्ज की थी कि वन्य प्राणी विभाग की जमीन पर प्रतिबंध के बाद भी घुमन्तु गुर्जरों ने डेरा लगाया हुआ है, जिससे सेंक्चुरी एरिया में लगाए गए पौधों को नुकसान हो रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow