राजगढ़ के नेहरु मैदान में तीन दिविसीय शिरगुल देवता राज्य स्तरीय लोक उत्सव का आयोजन
राजगढ़ के नेहरु मैदान में आयोजित तीन दिविसीय शिरगुल देवता राज्य स्तरीय लोक उत्सव की पहली संध्या में लोक संस्कृति की पहचान मुंजरा ( पहाड़ी महफ़िल ) का आयोजन
![राजगढ़ के नेहरु मैदान में तीन दिविसीय शिरगुल देवता राज्य स्तरीय लोक उत्सव का आयोजन](https://youngvarta.com/uploads/images/202406/image_870x_6664302417e02.jpg)
यंगवार्ता न्यूज़ - राजगढ़ 08-06-2024
राजगढ़ के नेहरु मैदान में आयोजित तीन दिविसीय शिरगुल देवता राज्य स्तरीय लोक उत्सव की पहली संध्या में लोक संस्कृति की पहचान मुंजरा ( पहाड़ी महफ़िल ) का आयोजन किया गया |
पहली संध्या में समाजसेवी दीपक धीर ने बतौर मुख्यातिथी शिरकत की और राजगढ़ में पहली बार इस तरह की मुंजरा नाईट कराने के लिए ग्रीन क्लब को बधाई दी और कहा कि इस तरह के आयोजनों से जहाँ युवा पीढी को लोक संस्कृति से रू ब रू होने का अवसर मिलेगा वहीं हम अपनी लोक संस्कृति का सरंक्षण भी कर सकेंगे |
उन्होंने ग्रीन क्लब के मुंजरा नाईट कराने के प्रयास की सराहना की | आयोजक समिती द्वारा दीपक धीर और उनकी धर्मपत्नी हेमलता धीर को टोपी , शाल व् स्मृती चिन्ह द्वारा सम्मानित किया गया |
इस अवसर पर लोक संस्कृति के सरंक्षण के लिए पद्मश्री सम्मान से सम्मानित विद्यानंद सरैक, एसडीएम् राजगढ़ राजकुमार ठाकुर, पझोता स्वतन्त्रता सेनानी संघ के अध्यक्ष जयप्रकाश चौहान,पूर्व जिला परिषद सदस्य शकुंतला प्रकाश आदी को भी सम्मानित किया गया |
पहली संध्या में मुंजरा विशेषग्य गायक कपिल शर्मा, अश्वनी शर्मा, धर्मपाल ठाकुर व् हरिचंद ठाकुर के साथ बंसी बोबी व राजेश मालिक आदी नामी कलाकारों ने अपनी गायकी से खूब समा बाँधा | लोक उत्सव के दौरान गायन और नृत्य प्रतियोगिता के पहले राउंड का आयोजन भी किया गया। जिसमे दर्जनों बच्चो और युवाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया |
What's Your Reaction?
![like](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/wow.png)