वंदे मातरम गीत ने आजादी के समय लोगों को एकजुट करने में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका : एसपी
वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देशभर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जिला सिरमौर के चौगान मैदान में भी भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां पुलिस बैंड ने देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर लोगों में देशप्रेम की भावना को और मजबूत किया। मीडिया से बात करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर भारत सरकार के निर्देशानुसार पूरे देश में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन 19-01-2026
What's Your Reaction?



