हिमाचल प्रदेश के कई भागों में चार दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

नए पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हिमाचल प्रदेश के कई भागों में चार दिन बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। उधर, राज्य के 19 स्थानों पर रात का पारा 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया

Jan 13, 2026 - 13:29
 0  33
हिमाचल प्रदेश के कई भागों में चार दिन बारिश-बर्फबारी के आसार
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    13-01-2026

नए पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हिमाचल प्रदेश के कई भागों में चार दिन बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। उधर, राज्य के 19 स्थानों पर रात का पारा 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। इनमें से दो स्थानों पर माइनस व तीन जगह शून्य में दर्ज किया गया है। 

बीते 24 घंटों के दाैरान बरठीं, हमीरपुर, ऊना, मंडी, कांगड़ा व बिलासपुर में शीतलहर दर्ज की गई। वहीं पांवटा-साहिब में मध्यम कोहरा छाया रहा। आज राजधानी शिमला व आसपास भागों में धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए हुए हैं। 

शिमला में न्यूनतम तापमान 6.6, सुंदरनगर 1.5, भुंतर 1.3, कल्पा 0.0, धर्मशाला 3.2, ऊना 2.0, नाहन 6.1, पालमपुर 2.0, सोलन 0.6, मनाली 2.6, कांगड़ा 2.4, मंडी 2.7, बिलासपुर 3.0, हमीरपुर 1.4, जुब्बड़हट्टी 6.5, कुफरी 6.0, कुकुमसेरी -7.4, नारकंडा 4.1, रिकांगपिओ 1.6, सेऊबाग 2.8, बरठीं 0.3, चाैपाल 6.0, कसाैली 8.3, पांवटा साहिब 8.0, देहरा गोपीपुर 7.0, ताबो -7.7, नेरी 7.5 व बजाैरा में 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow