बिलासपुर में हो रहे विकास कार्यों को जानबूझ कर रोकने का प्रयास कर रही कांग्रेस सरकार : त्रिलोक जमवाल  

सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल ने कांग्रेस की प्रदेश सरकार पर बिलासपुर में हो रहे विकास कार्यों को जानबूझ कर रोकने का आरोप

Feb 3, 2024 - 14:14
Feb 3, 2024 - 14:24
 0  5
बिलासपुर में हो रहे विकास कार्यों को जानबूझ कर रोकने का प्रयास कर रही कांग्रेस सरकार : त्रिलोक जमवाल  

यंगवार्ता न्यूज़ - बिलासपुर     03-02-2024

सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल ने कांग्रेस की प्रदेश सरकार पर बिलासपुर में हो रहे विकास कार्यों को जानबूझ कर रोकने का आरोप लगाया है। परिधि गृह बिलासपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में त्रिलोक जमवाल ने कहा कि भानूपल्ली-बैरी रेल लाइन के अंतिम चरण में बध्यात से बैरी तक रेल लाइन के निर्माण का होना है। 

निर्माण में खर्च होने वाले बजट में प्रदेश सरकार को भी मामूली हिस्सा देना है। लेकिन मुख्यमंत्री सुक्खू कह रहे हैं कि उनके पास पैसा नहीं है। इसी तरह शहर के सांढू मैदान में प्राचीन मंदिरों को पुनर्स्थापित करने की 1500 करोड़ रुपये की योजना में भी प्रदेश सरकार को अपने हिस्से का करीब 80 करोड़ देना है। उसमें भी आनाकानी की जा रही है।

उन्होंने  कहा कि जब प्रदेश में भाजपा की सरकार थी तो बिलासपुर में एम्स, फोरलेन साढ़े तीन साल में बन गए। साथ रेल लाइन का निर्माण कार्य भी बिलासपुर शहर तक शुरू हो गया। भाजपा की प्रदेश सरकार ने रेल लाइन के कार्य के लिए 800 करोड़ रुपये दिए थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow