पिऊलाणी-रतवा सड़क 20 दिन से बंद,अधिशासी अभियंता संगड़ाह के माध्यम से लोक निर्माण मंत्री को भेजा ज्ञापन

सिरमौर जिला के नागरिक उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले पिऊलाणी-रतवा संपर्क मार्ग पर पिछले 20 दिनों से बस न चलने पर स्थानीय पंचायत प्रधान किरण बाला इसी गांव से संबंध रखने वाले भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील शर्मा, पूर्व पंचायत प्रधान जगत सिंह व कुंदन सिंह आदि ने विभाग व प्रशासन के प्रति रोष जताया

Sep 18, 2025 - 19:25
Sep 18, 2025 - 19:57
 0  55
पिऊलाणी-रतवा सड़क 20 दिन से बंद,अधिशासी अभियंता संगड़ाह के माध्यम से लोक निर्माण मंत्री को भेजा ज्ञापन

यंगवार्ता न्यूज़  - संगड़ाह    18-09-2025

सिरमौर जिला के नागरिक उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले पिऊलाणी-रतवा संपर्क मार्ग पर पिछले 20 दिनों से बस न चलने पर स्थानीय पंचायत प्रधान किरण बाला इसी गांव से संबंध रखने वाले भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील शर्मा, पूर्व पंचायत प्रधान जगत सिंह व कुंदन सिंह आदि ने विभाग व प्रशासन के प्रति रोष जताया। 

इस बारे लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संगड़ाह को ज्ञापन देने पंहुचे ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता व सहायक के मौजूद न होने के चलते उनके कार्यालय तथा विक्रमादित्य सिंह को शिकायत पत्र ईमेल किए। ग्रामीणों ने 3 दिन पहले लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता द्वारा रोड फिटनेस प्रमाण पत्र दिए जाने के बावजूद परिवहन निगम द्वारा ठीक सड़क पर भी पीऊलाणी तक रतवा बस न भेजने के लिए भी नाराजगी जताई। 

क्षेत्रीय प्रबंधक से इसकी शिकायत की। इस बारे अधिशासी अभियंता संगड़ाह राम सिंह के मोबाइल पर बात नहीं हो सकी। एक कोर्ट केस में नाहन गए सहायक अभियंता खजान सिंह ने फोन पर हुई बातचीत में कहा कि रतवा सड़क पर डंगे के टेंडर है चुके हैं और जल्द काम शुरू करवाया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />