पीएम श्री जवाहर नवोदय स्कूल नाहन में बांसुरी वादक राजेन्द्र कुलकर्णी ने बताई शास्त्रीय संगीत की बारीकियां 

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन में विद्यालय के प्राचार्य महोदय एस के तिवारी की अध्यक्षता में स्पिक मैके कार्यक्रम के अंतर्गत शास्त्रीय संगीत के सुप्रसिद्ध कलाकार राजेन्द्र कुलकर्णी बांसुरी वादक ने अपनी बांसुरी पर राग मधुवंती की प्रस्तुति दी और उनके साथ सुप्रसिद्ध तबला वादक अनूप घोष ने तबले पर तीनताल बजाकर संगत

Oct 22, 2023 - 19:38
Oct 22, 2023 - 19:46
 0  15
पीएम श्री जवाहर नवोदय स्कूल नाहन में बांसुरी वादक राजेन्द्र कुलकर्णी ने बताई शास्त्रीय संगीत की बारीकियां 
 
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन   22-10-2023
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन में विद्यालय के प्राचार्य महोदय एस के तिवारी की अध्यक्षता में स्पिक मैके कार्यक्रम के अंतर्गत शास्त्रीय संगीत के सुप्रसिद्ध कलाकार राजेन्द्र कुलकर्णी बांसुरी वादक ने अपनी बांसुरी पर राग मधुवंती की प्रस्तुति दी और उनके साथ सुप्रसिद्ध तबला वादक अनूप घोष ने तबले पर तीनताल बजाकर संगत दी। इस कार्यक्रम में विद्यालय के लगभग 600 छात्र -छात्राओं और लगभग 50 स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। 
राजेन्द्र कुलकर्णी ने बच्चों को शास्त्रीय संगीत की बारीकियों के बारे में जानकारी दी। बच्चों ने शास्त्रीय संगीत संबंधित प्रश्न पूछे, जिनका राजेन्द्र कुलकर्णी बांसुरी वादक और अनूप घोष तबला वादक ने बड़े विस्तार से उत्तर देकर सभी को लाभान्वित किया। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु विद्यालय के संगीत शिक्षक डॉ. इन्द्रजीत सिंह, एम.एल मैहरा पीजीटी भू विज्ञान तथा सभी शिक्षकों व कर्मचारियों ने अपना योगदान दिया। 
अंत में विद्यालय के प्राचार्य एस.के. तिवारी ने कहा कि वास्तव में शास्त्रीय संगीत में जादू है और सभी के मन को मंत्रमुग्ध कर दिया, विद्यालय में शास्त्रीय संगीत का ऐसा लाईव कार्यक्रम पहली बार आयोजित किया गया है। उन्होंने कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों राजेन्द्र कुलकर्णी बांसुरी वादक तथा अनूप घोष तबला वादक को हिमाचली टोपी पहनाकर स्वागत किया उप प्राचार्या निधी कुमारी ने सभी का धन्यवाद किया। इसी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow