हरिद्वार स्मार्ट कॉरिडोर योजना में सम्मिलित किए जाने की मांग को लेकर लघु व्यापारी ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार कॉरिडोर योजना में सम्मिलित किए जाने की मांग को लेकर रेलवे रोड बस स्टैंड चौक चौराहे के लघु व्यापारी संगठनों के  प्रतिनिधियों ने के साथ पुरानी कचहरी स्थित सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के समीप लघु व्यापार के प्रातीय अधयक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व मे जोरदार प्रदर्शन

May 25, 2025 - 09:38
May 25, 2025 - 09:48
 0  57
हरिद्वार स्मार्ट कॉरिडोर योजना में सम्मिलित किए जाने की मांग को लेकर लघु व्यापारी ने किया प्रदर्शन

सनी वर्मा - हरिद्वार    25-05-2025

हरिद्वार कॉरिडोर योजना में सम्मिलित किए जाने की मांग को लेकर रेलवे रोड बस स्टैंड चौक चौराहे के लघु व्यापारी संगठनों के  प्रतिनिधियों ने के साथ पुरानी कचहरी स्थित सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के समीप लघु व्यापार के प्रातीय अधयक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व मे जोरदार प्रदर्शन कर रेलवे रोड बस स्टैंड चौक चौराहे इत्यादि क्षेत्रों में रुड़की हरिद्वार विकास प्राधिकरण द्वारा किए जा रहे विकास के कार्यों में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारियों को सम्मिलित किए जाने की मांग को प्रमुखता से दोहराया। 

लघु व्यापार एसो.के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर योजना उत्तराखंड शासन नगरी फेरी नीति नियमावली के नियम अनुसार धर्मानगरी हरिद्वार के सभी सार्वजनिक स्थल बस स्टैंड रेलवे स्टेशन के बाहर हर की पौड़ी के आस पास  पंतदीप पार्किंग गंगा के घाटो रेलवे रोड भीमगोडा खड़खड़ी भूपत वाला इत्यादि क्षेत्रों में स्थानीय कारोबारी रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों को हरिद्वार स्मार्ट कॉरिडोर योजना के तहत समाहित किया जाना न्याय संगत होगा। 

उन्होंने कहा आबादी को बेहतर सुविधा देने वाले रेड़ी पटरी के लघु व्यापारियों को सभी चौक चौराहा के सौंदर्यकरण वह फुटपाथ के विकास की योजनाओं में अलग से वेंडिंग जोन के रूप में उत्तराखंड सरकार के संरक्षण में व्यवस्थित व स्थापित किया जाना से सैकड़ो परिवर को  स्वरोजगार के अवसर दिया जा सकगे। 

जिला अध्यक्ष राजकुमार अतिक्रमण के नाम पर रेड़ी पटरी के लघु व्यापारियों का शोषण में उतपीड़न किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है उन्होंने कहा कि 25 मई2016 को उत्तराखंड शासन द्वारा आदेश पारित कर राज्य के सभी नगर निकायों को फेरी नीति नियमावली के नियम अनुसार अस्थाई व आई स्थाई रूप से साप्ताहिक बाजार अलग-अलग श्रेणी में व्यवस्थित व स्थापित किए जाना उचित होगा। 

हरिद्वार स्मार्ट कॉरिडोर योजना में मांग करते लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों में लालचंद गुप्ता,विजय कुमार, विकास,भोला यादव,ओम, प्रकाश सिंह,नरेंद्र कुमार, विजेंद्र, जय भगवान,रणवीर सिंह, धर्मपाल, विकास, तस्लीम,आजम जमीन, गोपाल,फूल सिंह, सुनील,मनीष आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />