सीएम ने पीएम मोदी से मुलाकात कर परियोजनाओं और पर्यटन पहलों के रॉयल्टी मुद्दों पर की चर्चा  

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने प्रधानमंत्री से हिमाचल प्रदेश को उदार वित्तीय सहायता देने तथा राज्य को देय धनराशि शीघ्र जारी करने का अनुरोध किया

May 25, 2025 - 09:34
May 25, 2025 - 09:46
 0  85
सीएम ने पीएम मोदी से मुलाकात कर परियोजनाओं और पर्यटन पहलों के रॉयल्टी मुद्दों पर की चर्चा  

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    25-05-2025

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने प्रधानमंत्री से हिमाचल प्रदेश को उदार वित्तीय सहायता देने तथा राज्य को देय धनराशि शीघ्र जारी करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें हिमाचल प्रदेश को 2032 तक आत्मनिर्भर राज्य बनाने के राज्य सरकार के विजन से अवगत कराया। 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पहले से ही योजनाएं बनाकर तथा मौजूदा योजनाओं को सुदृढ़ बनाकर इस दिशा में प्रयास कर रही है। उन्होंने पर्यटन, हरित ऊर्जा, ऊर्जा तथा अन्य क्षेत्रों में राज्य सरकार की पहलों के बारे में विस्तार से बताया। जलविद्युत परियोजनाओं में राज्य के हितों की रक्षा करने की पुरजोर वकालत की तथा परियोजनाओं को राज्य को वापस सौंपने के लिए समय सीमा निर्धारित करने का आग्रह किया। 

उन्होंने मुफ्त रॉयल्टी तथा 40 वर्ष पूरे कर चुके पीएसयू तथा सीपीएसयू के अधीन परियोजनाओं को सौंपने का मुद्दा भी उठाया। मुख्यमंत्री ने अतिरिक्त भूमि की वापसी तथा 40 वर्ष पूरे कर चुके तथा अपनी लागत वसूल कर चुके प्रोजेक्टों से रॉयल्टी में वृद्धि से संबंधित अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कांगड़ा हवाई अड्डे के बारे में भी चर्चा की तथा राज्य के सेब उत्पादकों के हितों की रक्षा करने की वकालत की। 

उन्होंने तुर्की तथा अन्य देशों से सेब आयात करने का मुद्दा भी उठाया। प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री की मांगों को सुना तथा सेब आयात के मामले पर विचार करने के अलावा अन्य मुद्दों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />