पैसों के लिए अपना ईमान बेचने वालों को जनता नहीं करेगी माफ, बागियों ने देवभूमि के जनादेश से किया धोखा : सुक्खू

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट में लिखा कि आयाराम-गयाराम और धनबल की राजनीति करने वालों ने देवभूमि के जनादेश से धोखा करके आज अपना ठिकाना चुन लिया

Mar 23, 2024 - 16:51
Mar 23, 2024 - 18:18
 0  97
पैसों के लिए अपना ईमान बेचने वालों को जनता नहीं करेगी माफ, बागियों ने देवभूमि के जनादेश से किया धोखा : सुक्खू

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     23-03-2024

कांग्रेस के छह बागी विधायकों के भाजपा में शामिल होने के बाद सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट में लिखा कि आयाराम-गयाराम और धनबल की राजनीति करने वालों ने देवभूमि के जनादेश से धोखा करके आज अपना ठिकाना चुन लिया। 

आज वे उनके साथ बैठे हैं जिन्होंने ओपीएस मांगने पर कर्मचारियों का मजाक उड़ाया। जिन्होंने पेपर लीक घोटाला किया और युवाओं के रिजल्ट लटकाए। जो अपने फायदे के लिए महिलाओं के विरोध में खड़े हो गए। 

जिन्होंने देवभूमि के आदर्श व मूल्यों को अपनी बेईमानी व खरीद-फरोख्त वाली राजनीति से कुचला। लेकिन, लोकतंत्र में जनता जनार्दन है। पैसों के लिए अपना ईमान बेचने वाले, जनता का प्यार और समर्थन पैसों से नहीं खरीद सकते। जनता जवाब देगी।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow