धर्म सिंह अध्यक्ष तो सतीश शर्मा बने सिरमौर प्रेस क्लब के महासचिव , क्लब के संस्थापक सदस्यों की सहमति से चुनी कार्यकारिणी 

सिरमौर प्रेस क्लब नाहन के चुनाव क्लब के संस्थापक सदस्यों की सहमति से शनिवार को संपन्न करवाए गए , जिसमें सर्वसम्मति से धर्म सिंह को अध्यक्ष और  सतीश शर्मा सिरमौर प्रेस क्लब का महासचिव मनोनीत किया गया। जानकारी के मुताबिक सिरमौर प्रेस क्लब के चुनाव 22 फरवरी को प्रेस क्लब में आयोजित किए जाने थे

Feb 22, 2025 - 19:15
Feb 22, 2025 - 19:41
 0  156
धर्म सिंह अध्यक्ष तो सतीश शर्मा बने सिरमौर प्रेस क्लब के महासचिव , क्लब के संस्थापक सदस्यों की सहमति से चुनी कार्यकारिणी 
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  22-02-2025
सिरमौर प्रेस क्लब नाहन के चुनाव क्लब के संस्थापक सदस्यों की सहमति से शनिवार को संपन्न करवाए गए , जिसमें सर्वसम्मति से धर्म सिंह को अध्यक्ष और  सतीश शर्मा सिरमौर प्रेस क्लब का महासचिव मनोनीत किया गया। जानकारी के मुताबिक सिरमौर प्रेस क्लब के चुनाव 22 फरवरी को प्रेस क्लब में आयोजित किए जाने थे , लेकिन किन्हीं शरारती तत्वों ने प्रेस क्लब के सभी द्वारों पर ताले लगा दिए थे जिसके चलते प्रेस क्लब के चुनाव सिरमौर प्रेस क्लब के फाउंडर सदस्यों की देखरेख में पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह नाहन में करवाए गए। 
इस मौके पर संस्थापक सदस्यों की देखरेख में जहां चुनाव संपन्न हुए , वहीं एक बैठक भी आयोजित की गई जिसमें कई प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया की सिरमौर प्रेस क्लब में जिन शरारती तत्वों द्वारा तालाबंदी की गई है उसकी सिरमौर प्रेस क्लब कड़े शब्दों में निदा करता है। साथ ही प्रशासन से आग्रह किया है कि वह इसकी उचित जांच करें तथा यह पता लगाए कि  सिरमौर प्रेस क्लब में किसने तालेबंदी की है। बैठक में सर्वसम्मति से धर्म सिंह को सिरमौर प्रेस क्लब का अध्यक्ष और सतीश शर्मा को सिरमौर प्रेस क्लब का महासचिव चुना गया। 
बैठक में मौजूद सदस्यों तथा सिरमौर प्रेस क्लब के संस्थापक सदस्यों ने इस चुनाव का अनुमोदन किया तथा जिला प्रशासन को इसकी सूची भेजने पर भी सहमति जताई। सिरमौर प्रेस क्लब की बैठक में प्रेस क्लब के संस्थापक आठ सदस्यों में से पांच सदस्यों ने चुनाव का अनुमोदन किया। साथ ही यह भी प्रस्ताव पारित किया गया की सिरमौर प्रेस क्लब का जो आधिकारिक ग्रुप है उसमें एडमिन केवल अध्यक्ष और महासचिव ही रहेंगे , क्योंकि इससे पूर्व भी अध्यक्ष महासचिव ही सिरमौर प्रेस क्लब के एडमिन रहे हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />