अंधड़ ने बिलासपुर में बरपाया कहर , मक्की की फसल तबाह , मानसून में अब तक 2546 घर ढहे

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में अंधड़ से मक्की की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। किसानों की मेहनत पर बारिश के बाद अब अंधड़ ने पानी फेर दिया है। मक्की तैयार होने के मात्र 15 दिन पहले किसानों को बड़ा झटका लगा है। वहीं, बिलासपुर शहर में अंधड़ से पेड़ गिरे हैं। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के कुछ भागों में 11 सितंबर तक मौसम खराब बना रहने की संभावना

Sep 5, 2023 - 17:52
 0  46
अंधड़ ने बिलासपुर में बरपाया कहर , मक्की की फसल तबाह , मानसून में अब तक 2546 घर ढहे

यंगवार्ता न्यूज़ - बिलासपुर 05-09-2023

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में अंधड़ से मक्की की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। किसानों की मेहनत पर बारिश के बाद अब अंधड़ ने पानी फेर दिया है। मक्की तैयार होने के मात्र 15 दिन पहले किसानों को बड़ा झटका लगा है। वहीं, बिलासपुर शहर में अंधड़ से पेड़ गिरे हैं। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के कुछ भागों में 11 सितंबर तक मौसम खराब बना रहने की संभावना है। 

इस दौरान कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। 5 और 6  सितंबर के लिए कुछ स्थानों पर अंधड़ चलने व बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में मौसम साफ बना हुआ है। उधर, मंगलवार सुबह 10:00 बजे तक राज्य में 94 सड़कें यातायात के लिए ठप थीं। वहीं, 305 बिजली ट्रांसफार्मर व 12 जलापूर्ति स्कीमें भी प्रभावित चल रही हैं। राज्य में सड़कों, जलापूर्ति व बिजली बहाली का कार्य युद्ध स्तर पर हो रहा है। गौर हो कि इस मानसून सीजन में 24 जून से 4 सितंबर तक 404 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। 

इनमें से 145 की सड़कों हादसों में मौत हो गई। कुल 377 घायल हुए हैं। राज्य में 2546 घर ढह हो गए हैं। 10853 को आंशिक नुकसान पहुंचा है। इसके अतिरिक्त 317 दुकानों व 5644 गोशालाओं को भी नुकसान हुआ है। मानसून सीजन के दौरान  8667.98 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है। अब तक राज्य में भूस्खलन की 163 और अचानक बाढ़ की 72 घटनाएं सामने आई हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow