आपदा में केंद्र से अब तक हिमाचल को मिली 5300 करोड़ की मदद, लेकिन धरातल पर 300 खर्च पाई सरकार : डॉ बिंदल
हिमाचल प्रदेश में लगातार तीसरे साल आई भारी आपदा में प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष डॉ बिंदल ने सवाल उठाए हैं। डॉ राजीव बिंदल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को निशाने पर लेते हुए कहा कि मंडी आपदा आई लेकिन मुख्यमंत्री को दौरा करने की फुर्सत भी देर से मिली।
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 17-09-2025
हिमाचल प्रदेश में लगातार तीसरे साल आई भारी आपदा में प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष डॉ बिंदल ने सवाल उठाए हैं। डॉ राजीव बिंदल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को निशाने पर लेते हुए कहा कि मंडी आपदा आई लेकिन मुख्यमंत्री को दौरा करने की फुर्सत भी देर से मिली। बिंदल ने दावा किया कि केंद्र से हिमाचल सरकार को साल 2023 से 5300 करोड़ मिले, लेकिन प्रदेश सरकार धरातल पर केवल 300 करोड़ खर्च पाई है।
बिंदल ने कहा मुख्यमंत्री बीजेपी पर सवाल उठाते हैं लेकिन अब तक किसी कांग्रेस शासित राज्य ने हिमाचल को कोई मदद नहीं मिली और न किसी कांग्रेस नेता ने कहीं राहत शिविर लगाया। राजीव बिंदल ने कहा जबकि कई भाजपा शासित राज्यों ने प्रदेश को आर्थिक मदद भेजी है। साथ ही भाजपा नेताओं ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत शिविर लगाए हैं। बिंदल ने सरकार की कार्यप्रणाली को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।
राजीव बिंदल ने कहा कि 30 जून की रात मंडी से ही हिमाचल में आपदा का दौर शुरू हुआ। उन्होंने कहा की प्रदेश को भारी नुकसान हुआ है भाजपा के लोगों ने प्रभावित क्षेत्रों में जाकर राहत शिविर लगाए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर केंद्रीय मंत्री और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा नाम मंडी आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया लेकिन मुख्यमंत्री को देर से फुर्सत मिली।
डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि केंद्र ने भी प्रदेश को भरपूर सहयोग दिया है। 2023 से अब तक 5300 करोड़ की सहायता केंद्र ने दी है। हाल ही में प्रधानमंत्री खुद हिमाचल आए आपके प्रभावितों से बात की 1500 करोड़ की सहायता राशि दी। लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि प्रदेश सरकार धरातल पर अब तक केवल 300 करोड़ खर्च कर पाई है।
इसकी जानकारी विधानसभा से मिली है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित राज्यों ने भी हिमाचल को मदद भेजी है भाजपा के नेताओं ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत शिविर लगाए। लेकिन दुर्भाग्य है कि किसी कांग्रेस शासित राज्य से हिमाचल को मदद नहीं मिली। इसके अलावा किसी कांग्रेस नेता ने भी आपदा प्रभावित क्षेत्र में राहत शिविर भी नहीं लगाया।
What's Your Reaction?

