इंस्पायर अवार्ड मानक के टॉप-60 में हिमाचल की बेटी स्वातिका ने बनाई जगह

 हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के नूरपुर पब्लिक स्कूल की 10 वीं कक्षा की छात्रा स्वास्तिका ने दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित इंस्पायर अवार्ड-मानक की 10वीं राष्ट्रीय प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में देशभर के प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए टॉप-60 में जगह बनाई है। इस प्रतियोगिता में देशभर के 441 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था

Oct 12, 2023 - 19:51
 0  14
इंस्पायर अवार्ड मानक के टॉप-60 में हिमाचल की बेटी स्वातिका ने बनाई जगह

 
 यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन  12-10-2023


हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के नूरपुर पब्लिक स्कूल की 10 वीं कक्षा की छात्रा स्वास्तिका ने दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित इंस्पायर अवार्ड-मानक की 10वीं राष्ट्रीय प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में देशभर के प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए टॉप-60 में जगह बनाई है। इस प्रतियोगिता में देशभर के 441 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। इस प्रतियोगिता में चयनित छात्र-छात्राओं को जापान जाने का अवसर मिलेगा। राज्य नोडल अधिकारी रंजना कुमारी शर्मा ने बताया कि इंस्पायर अवार्ड मानक के लिए नवंबर 2022 में जिला स्तरीय प्रदर्शनी और परियोजना प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। 

इसमें चयनित बच्चों ने जनवरी 2023 में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया। यहां से सात छात्र-छात्राओं का चयन 10वीं राष्ट्रीय स्तरीय प्रदर्शनी और परियोजना प्रतियोगिता दिल्ली के लिए हुआ। इसमें कांगड़ा जिले के नूरपुर पब्लिक स्कूल की 10वीं कक्षा की छात्रा स्वास्तिका ने देश भर के 441 छात्रों में से  चुने गए शीर्ष 60 में स्थान हासिल किया, जो प्रदेश के लिए गर्व की बात है। रंजना शर्मा ने बताया कि यह प्रतियोगिता विज्ञान भवन नई दिल्ली में 9 से 11 अक्टूबर तक आयोजित की गई। 
इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हिमाचल प्रदेश के 7 विद्यार्थियों का चयन हुआ था। इसमें कांगड़ा जिला के नूरपुर पब्लिक स्कूल की 10वीं कक्षा की छात्रा स्वास्तिका ने देश भर के 441 छात्रों में से  चुने गए टॉप- 60 में स्थान हासिल किया। समापन समारोह विज्ञान भवन, नई दिल्ली में हुआ, जहां इन टॉप- 60 छात्रों को केंद्रीय मंत्री विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार डॉ. जितेंद्र सिंह केंद्रीय मंत्री ने सम्मानित किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow