कुछ तो गड़बड़ है : कहाँ गया 14 महीनों में लिया14 हजार करोड़ का ऋण : जयराम ठाकुर

बैठक को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज प्रदेश सरकार को पूरे 14 महीने का समय बीत गया है और मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने 14 हजार करोड़ रुपए का ऋण ले लिया

Feb 10, 2024 - 21:13
 0  20
कुछ तो गड़बड़ है : कहाँ गया 14 महीनों में लिया14 हजार करोड़ का ऋण : जयराम ठाकुर

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी     10-02-2024

भाजपा नेता पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शनिवार सुबह ही कार्यकर्ताओं की बैठक लेने जोगिंद्रनगर पहुंचे और यहां  कार्यकर्ताओं के बीच प्रदेश सरकार की  क्लास लगाई। बैठक को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज प्रदेश सरकार को पूरे 14 महीने का समय बीत गया है और मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने 14 हजार करोड़ रुपए का ऋण ले लिया है लेकिन सवाल उठता है कि आखिर ये ऋण लग कहां रहा है। 

सड़कों  का रखरखाब नहीं हो रहा है। अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं ठप्प पड़ी हैं, सभी विकास के कार्य बंद पड़े हैं, एक हज़ार के आसपास चले हुए संस्थान बंद कर दिए लेकिन बाबजूद इसके ऋण दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। ऐसे में लगता है कुछ तो गड़बड़ है। उन्होंने लोकसभा चुनावों के लिये कार्यकर्ताओं से तैयार रहने का आह्वान करते  हुए कहा कि जोगिंद्रनगर ने जो मांगा वो उन्होंने अपने समय में सब दिया है। 

जनता समझ चुकी है कि अब डबल इंजन की सरकारें ही कामयाब हैं। जनता बेसब्री से इंतजार कर रही है कि कब चुनाव आएं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से तीसरी बार कमान देश की सौंपी जाए। आज देश में सिर्फ मोदी की गारंटी पर ही जनता को विश्वास है क्योंकि कांग्रेस और इनका इंडी गठबंधन बिखर कर टूट चुका है। 

कांग्रेस नेता सिर्फ़ प्रधानमंत्री मोदी को घेरने के लिए इस गठबंधन को मजबूत करने के प्रयास करते रहे और इनके एक राजकुमार जहां भी न्याय यात्रा लेकर गुजर रहे हैं वहां से एक के बाद एक इनके सहयोगी इनसे किनारा करते गए।  

नेता प्रतिपक्ष इसके बाद बैजनाथ पहुंचे और यहां राज्यसभा सांसद सुश्री इंदु गोस्वामी  के पूज्य पिता के दुःखद निधन के उपरांत अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति तथा इंदु गोस्वामी जी एवं शोकग्रस्त परिवारजनों को संबल प्रदान करें ऐसी वे कामना करते हैं। इस दौरान उनके साथ स्थानीय पूर्व विधायक मुल्क राज प्रेमी भी थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow