कैथलीघाट से ढली फोरलेन का काम पकड़ेगा रफ्तार,फोरलेन निर्माण के लिए पेड़ काटने का कार्य शुरू 

कैथलीघाट से ढली फोरलेन का काम और रफ्तार पकड़ेगा। फोरलेन निर्माण के लिए राजधानी में पेड़ काटने का काम शुरू हो गया है। निर्माण कार्य के लिए शहर में शकराल-ढली फेज-2 के अंतर्गत शिमला शहर से 441 पेड़ काटे जाएंगे

Apr 23, 2024 - 11:28
 0  46
कैथलीघाट से ढली फोरलेन का काम पकड़ेगा रफ्तार,फोरलेन निर्माण के लिए पेड़ काटने का कार्य शुरू 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    23-04-2024

कैथलीघाट से ढली फोरलेन का काम और रफ्तार पकड़ेगा। फोरलेन निर्माण के लिए राजधानी में पेड़ काटने का काम शुरू हो गया है। निर्माण कार्य के लिए शहर में शकराल-ढली फेज-2 के अंतर्गत शिमला शहर से 441 पेड़ काटे जाएंगे। यह पेड़ लोगों की निजी भूमि से काटे जा रहे हैं। 

हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम लिमिटेड शहर के पेड़ों को कटवा रहा है। कटे हुए पेड़ों की नीलामी होगी। शहर के संजौली, ढली, भट्ठाकुफर, मैहली और टुटीकंडी क्षेत्रों से पेड़ों को काटा जाएगा।

कालका-शिमला फोरलेन के तीसरे चरण में कैथलीघाट-ढली हिस्से के 28.45 किमी मार्ग पर 3914.77 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सड़क निर्माण के लिए 5,000 से ज्यादा पेड़ काटे जाने हैं। 

ढली से शकराला पैकेज-दो में निजी पेड़ों को हटाने की सरकार से मंजूरी मिल गई है। करीब 4 हजार सरकारी और 1161 निजी पेड़ों को हटाया जाएगा। इन में से 441 पेड़ शिमला शहरी इलाकों में लोगों की निजी भूमि में है, जिन्हें काटने का काम किया जा रहा है।

पेड़ों के कटने के बाद फेज-2 ढली-शकराल में भी खुदाई का काम शुरू होगा। शोघी के पास कुछ जगह पर पेड़ों को काट दिया गया हैं। 700 मीटर लंबी टनल निर्माण के लिए ब्लास्टिंग की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow