घर में दबिश देने पर महिला 6.46 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं पंजाब की सीमा के साथ लगते हिमाचल के क्षेत्रों में नशे का कारोबार फलता जा रहा है। वहीं महिलाएं भी नशा तस्करी के कारोबार को अंजाम दे रही

Apr 23, 2024 - 16:27
 0  40
घर में दबिश देने पर महिला 6.46 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

यंगवार्ता न्यूज़ - जवाली   23-04-2024

प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं पंजाब की सीमा के साथ लगते हिमाचल के क्षेत्रों में नशे का कारोबार फलता जा रहा है। वहीं महिलाएं भी नशा तस्करी के कारोबार को अंजाम दे रही हैं। नशा माफिया महिलाओं को चंद सिक्कों की ठनक दिखाकर इस धंधे में धकेल रहे हैं। 

वहीं, पुलिस ने भी नशा माफिया के खिलाफ लगातार अभियान चलाया हुआ है। इसी कड़ी में जिला पुलिस नूरपुर के हाथ एक और सफलता लगी है। पुलिस की टीम ने बरोटा के एक घर में दबिश देकर एक महिला को 6.46 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की पहचान लक्ष्मी पत्नी संजीव कुमार निवासी बरोटा के तौर पर हुई है। 

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow