नारी शक्ति के उत्थान और कल्याण के लिए दस वर्षों में हुए उल्लेखनीय कार्य : अनुराग ठाकुर

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा है कि मोदी सरकार ने वीमेन डेवलपमेंट से आगे बढ़ते हुए भारत में वूमेन लेड डेवलपमेंट का बेहतरीन उदाहरण पेश किया है। पहले वूमेन डेवलपमेंट की सिर्फ बातें होती थीं मोदी सरकार में हमने इसे करके दिखाया है। द्रौपदी मुर्मू को देश का राष्ट्रपति बनाना और महिलाओं को देश की विधायिकाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देना इसके बेहतरीन उदाहरण हैं

Apr 20, 2024 - 19:12
 0  32
नारी शक्ति के उत्थान और कल्याण के लिए दस वर्षों में हुए उल्लेखनीय कार्य : अनुराग ठाकुर

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर  20-04-2024

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा है कि मोदी सरकार ने वीमेन डेवलपमेंट से आगे बढ़ते हुए भारत में वूमेन लेड डेवलपमेंट का बेहतरीन उदाहरण पेश किया है। पहले वूमेन डेवलपमेंट की सिर्फ बातें होती थीं मोदी सरकार में हमने इसे करके दिखाया है। द्रौपदी मुर्मू को देश का राष्ट्रपति बनाना और महिलाओं को देश की विधायिकाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देना इसके बेहतरीन उदाहरण हैं। अनुराग ठाकुर ने यह बातें आज अपने हिमाचल प्रवास के दौरान सुजानपुर और भोरंज विधानसभा में आयोजित महिला मोर्चा व एससी मोर्चा सम्मेलनों में की। अनुराग ठाकुर ने कहा की आज मोदी के साथ देश की मातृशक्ति , शक्ति बनकर खड़ी है। यह देश की मातृ शक्ति हीं थी जिसने एक गरीब मां के चाय बेचने वाले बेटे को देश बेचने वाली कांग्रेस के समक्ष लाकर खड़ा किया और जिताया। माताओं बहनों के आशीर्वाद से इन लोकसभा चुनावों में भी भाजपा 370 पार और एनडीए 400 पर जा रही है। 
अनुराग ठाकुर ने कहा कि महिलाएं विकसित भारत के चार अमृत स्तंभों में एक जरूरी स्तंभ हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मोदी सरकार ने पिछले 10 साल में 25 से भी अधिक योजनाओं की शुरुआत की है जिससे 20 करोड़ से भी ज्यादा महिलाओं, 5 करोड़ से ज्यादा छात्राओं और 11 करोड़ से ज्यादा कामकाजी महिलाओं को लाभ पहुंचा है। अनुराग ठाकुर ने आगे बताया कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री-जन आरोग्य योजना ने अब तक देश भर में 30 करोड़ आयुष्मान कार्ड बना है। इसमें से महिलाओं के लिए लगभग 14.6 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत देश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जो 4 करोड़ घर दिये गए हैं उसमे 70 प्रतिशत घर की मालकिन या संयुक्त मालकिन महिलाएं हैं। मोदी ने देश की एक करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाया है , आगे तीन करोड़ को बनाएंगे। 
आज प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत खोले गए बैंक खातों की संख्या 51 करोड़ के पार पहुंच गई है। इन खातों में जमा राशि 2.08 लाख करोड़ रुपये से अधिक है। इन खातों में से 56 प्रतिशत खाते महिलाओं के हैं और 67 प्रतिशत खाते ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों में खोले गए हैं। उज्ज्वला योजना के तहत दिए गए 10 करोड़ से अधिक गैस कनेक्शनों ने हमारी ग्रामीण माताओं बहनों को धुएं से आजादी दिलाई है। 12 करोड़ से अधिक शौचालयों और 13 करोड़ से अधिक नल से जल कनेक्शनों ने हमारी माताओं बहनों को इज्जत प्रदान की है। अनुसूचित जाति और महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए 2016 मे शुरू की गई स्टैंड अप इंडिया योजना के तहत स्वीकृत कुल 2.09 लाख ऋणों में से 84 प्रतिशत महिला उद्यमियों (entrepreneurs) को स्वीकृत किए गए हैं। आज बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के प्रभाव से बेटे के जन्म लेने की तुलना में बेटियों की संख्या बढ़ रही है। 
बेटियों की शिक्षा व करियर से लेकर शादी-विवाह तक की आर्थिक योजना बनाने में डाक विभाग की सुकन्या समृद्धि योजना बेहद मददगार है। हर वर्ष 33 लाख सुकन्या समृद्धि खाता खोला जाता है। अब तक तीन करोड़ सात लाख खाते खोले गए हैं। अनुराग ठाकुर ने कार्यक्रमों के दौरान संवाददाताओं से वार्तालाप करते हुए विपक्ष द्वारा मोदी को संविधान विरोधी बताए जाने को भय और भ्रम की राजनीति करार देते हुए कहा कि यह विपक्ष द्वारा चुनावों में हमारे स्पष्ट और निर्णायक जीत को देखकर बौखलाहट है। 2014 और 2019 में पूर्ण बहुमत की सरकार का नेतृत्व करते हुए प्रधानमंत्री जी ने सर्वप्रथम संविधान और संसद के आगे शीश झुकाया था। हमने बाबा साहब से जुड़े पंचतीर्थ का विकास किया। हमने संविधान दिवस मनाया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow