पाठ्यक्रम कम करने की कवायद : शिक्षा बोर्ड ने 6ठी से 12वीं तक की पुस्तकों से हटाए कई अध्याय  

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पाठ्यक्रम कम करने की कवायद के तहत छठी से 12वीं तक की पुस्तकों से कई अध्यायों को हटा दिया है। इसके चलते अब सातवीं के बच्चे विज्ञान की पुस्तक में ‘जल: एक बहुमूल्य संसाधन’ अध्याय नहीं पढ़ेंगे

Mar 24, 2024 - 13:39
 0  34
पाठ्यक्रम कम करने की कवायद : शिक्षा बोर्ड ने 6ठी से 12वीं तक की पुस्तकों से हटाए कई अध्याय  

यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला    24-03-2024

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पाठ्यक्रम कम करने की कवायद के तहत छठी से 12वीं तक की पुस्तकों से कई अध्यायों को हटा दिया है। इसके चलते अब सातवीं के बच्चे विज्ञान की पुस्तक में ‘जल: एक बहुमूल्य संसाधन’ अध्याय नहीं पढ़ेंगे। शैक्षणिक सत्र 2024-25 में होने वाली पढ़ाई के दौरान इसे पाठ्यक्रम हटाया गया है। 

स्कूल शिक्षा बोर्ड ने एनसीआरटी के निर्देशों के बाद इसको हटाया है। इसका मकसद पाठ्यक्रम को 30 प्रतिशत कम करना है।  हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद नई दिल्ली की ओर से तैयार पुस्तकों को उनकी अनुमति से हिमाचल प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए मुद्रित करवाता है। 

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद द्वारा शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए छठी से 12वीं तक के पाठ्यक्रमों में कुछ अध्ययन सामग्री को हटाए जाने के फलस्वरूप पाठ्यक्रम में युक्तीकरण किया है। शिक्षा बोर्ड ने भी शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की तर्ज पर पाठ्यक्रम में किए युक्तीकरण के अनुसार ही पाठ्यपुस्तकों का मुद्रण करवाया है। 

बोर्ड की ओर से कुछ पुस्तकें पहले ही मुद्रित की हैं, जबकि नई मुद्रित पुस्तकों में कुछ अध्यायों को हटाया गया है। इसी कड़ी में सातवीं की वसंत भाग-2 पुस्तक से अध्याय-2 दादी मां, अध्याय-6 रक्त और हमारा शरीर, अध्याय-9 चिड़िया की बच्ची, अध्याय-12 कंचा और अध्याय-20 विप्लव गायन को हटाया है।

इसके अलावा विज्ञान की पुस्तक में अध्याय-3 रेशों से वस्त्र तक, अध्याय-7 मौसम, जलवायु तथा जलवायु के अनुरूप जंतुओं द्वारा अनुकूलन, अध्याय-8 पवन, तूफान और चक्रवात, अध्याय-9 मृदा और अध्याय-16 जल: एक बहुमूल्य संसाधन को हटाया गया है। 

इसके अलावा गणित विषय से भी कई अध्यायों में संशोधन किया है। ए अलाइन हैंड पुस्तक से अध्याय-3 द डस्टर, अध्याय-4 द कॉप एंड एंथीम और अध्याय-6 आई वांट समथिंग इन ए चेग को हटाया है। वहीं अन्य कक्षाओं से भी कई विषयों से अध्यायों और पृष्ठों को हटाया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow