प्रदेशभर में प्रचंड गर्मी और बारिश न होने के कारण लीची की फसल पर मंडराया संकट 

प्रदेशभर में पड़ रही प्रचंड गर्मी और बारिश न होने के कारण लीची की फसल पर खासा असर पड़ा है। समय पर बारिश न होने के कारण लीची का आकार घट गया है। फसल झड़ने लगी है। इस वजह से बागवानों के चेहरे मायूस हैं

Jun 13, 2024 - 14:38
 0  8
प्रदेशभर में प्रचंड गर्मी और बारिश न होने के कारण लीची की फसल पर मंडराया संकट 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     13-06-2024

प्रदेशभर में पड़ रही प्रचंड गर्मी और बारिश न होने के कारण लीची की फसल पर खासा असर पड़ा है। समय पर बारिश न होने के कारण लीची का आकार घट गया है। फसल झड़ने लगी है। इस वजह से बागवानों के चेहरे मायूस हैं। 

सूखे की मार के कारण किसानों को लीची की पैदावार कम होने के कारण नुकसान झेलना पड़ेगा। मौसम में नमी नहीं होने से लीची के फलों में मिठास भी कम हुई है। इस वजह से बागवानों की माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। जानकारी के अनुसार जिला कांगड़ा में 3750 हेक्टेयर भूमि पर लीची की फसल होती है।

 बारिश और भीषण गर्मी के चलते इस बार लीची का गुदा (पल्प) नहीं बना और लीची के आकार में कमी आयी है। लीची के आकार में आयी कमी के चलते कारोबारी को लीची के सही दाम नहीं मिल रहे है। बारिश नहीं होने से इस बार लीची के स्वाद में खट्टापन आया है, जबकि लीची की मिठास सभी को भाती है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow