ब्लॉक कांग्रेस महासचिव अजय धरवाल, कांग्रेस महिला अध्यक्ष व सचिव शीला भाजपा में शामिल

लोकसभा चुनावों के बिगुल बजने के बाद अब मंडी संसदीय क्षेत्र के विधानसभा क्षेत्र जोगिंदरनगर में बगावत के स्वर उठाना शुरू हो गए हैं। कांगेस समर्थित नगर परिषद जोगिंदरनगर की पूर्व अध्यक्ष, मौजूदा नप उपाध्यक्ष व ब्लॉक महासचिव अजय धरवाल ने भाजपा का दामन थाम लिया

Mar 29, 2024 - 13:07
 0  34
ब्लॉक कांग्रेस महासचिव अजय धरवाल, कांग्रेस महिला अध्यक्ष व सचिव शीला भाजपा में शामिल

यंगवार्ता न्यूज़ -  मंडी    29-03-2024

लोकसभा चुनावों के बिगुल बजने के बाद अब मंडी संसदीय क्षेत्र के विधानसभा क्षेत्र जोगिंदरनगर में बगावत के स्वर उठाना शुरू हो गए हैं। कांगेस समर्थित नगर परिषद जोगिंदरनगर की पूर्व अध्यक्ष, मौजूदा नप उपाध्यक्ष व ब्लॉक महासचिव अजय धरवाल ने भाजपा का दामन थाम लिया है। 

ब्लॉक महासचिव अजय धरवाल सहित ब्लॉक कांग्रेस महिला अध्यक्ष ममता कपूर, ब्लॉक कांग्रेस सचिव शीला ने कांग्रेस से किनारा कर लिया है। शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पंकज जम्वाल, भाजपा विधायक प्रकाश राणा की मौजूदगी में दोनों ने प्रदेश कांग्रेस की उदासीनता पर कांग्रेस पार्टी को बाय-बाय कर दी। इससे अब जोगिंद्रनगर कांग्रेस को जोरदार झटका लगा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow