आवाज फाउंडेशन नेमंडी के व्यास सदन में बाढ़ से प्रभावित लोगों को राशन किया वितरित

हिमाचल प्रदेश में बीते दिनों भारी बरसात के चलते भारी तबाही हुई, जिससे आम जीवन अस्त-व्यस्त हो गया, शिमला की एक एनजीओ आवाज फाउंडेशन ने ''हेल्पिंग हैंड'' एक मुहिम शुरू की,

Jul 23, 2023 - 15:55
 0  6
आवाज फाउंडेशन नेमंडी के व्यास सदन में बाढ़ से प्रभावित लोगों को राशन किया वितरित

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी      23-07-2023

हिमाचल प्रदेश में बीते दिनों भारी बरसात के चलते भारी तबाही हुई, जिससे आम जीवन अस्त-व्यस्त हो गया, शिमला की एक एनजीओ आवाज फाउंडेशन ने ''हेल्पिंग हैंड'' एक मुहिम शुरू की, जिसमें ऐसे प्रभावित लोगों के लिए दिन रात एक करके राशि एकत्रित करी और उन लोगों तक खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाई।

आवाज फाउंडेशन के अध्यक्ष पवन ठाकुर ने बताया की इस आपदा की घड़ी में काफी लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हुआ है, जिसके चलते फाउंडेशन ने एक मुहिम शुरू की ''हेल्पिंग हैंड" जिसमें फाउंडेशन के सदस्य टूटीकण्डी के लोगों से राशि एकत्रित की। 

 जिला मंडी के व्यास सदन में जाकर 171 परिवारों को खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाई, पवन ठाकुर ने कहा आवाज फाउंडेशन आगे भी इसी तरह के समाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर अपना योगदान देगी, वही उन्होंने फाउंडेशन के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया और यह आग्रह भी किया कि आगे भी इसी तरह से फाउंडेशन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चले ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow