भाजपा की 27 सदस्यीय कमेटी तैयार करेगी चुनावी मेनिफेस्टो , हिमाचल के किसी नेता को नहीं मिली जगह 

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी दिनों में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर चुनावी घोषणा पत्र समिति का गठन कर दिया है। इस कमेटी में 27 लोगों को शामिल किया गया है। 27 सदस्यों की इस समिति में 17 राज्यों के नेताओं को शामिल किया गया हे।  मजेदार बात तो यह है की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के राज्य को इसमें स्थान नहीं मिल पाया है। चुनावी घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष का ज़िम्मा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सोपा गया है

Mar 30, 2024 - 19:33
 0  31
भाजपा की 27 सदस्यीय कमेटी तैयार करेगी चुनावी मेनिफेस्टो , हिमाचल के किसी नेता को नहीं मिली जगह 
न्यूज़ एजेंसी - नई दिल्ली  30-03-2024
भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी दिनों में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर चुनावी घोषणा पत्र समिति का गठन कर दिया है। इस कमेटी में 27 लोगों को शामिल किया गया है। 27 सदस्यों की इस समिति में 17 राज्यों के नेताओं को शामिल किया गया हे। मजेदार बात तो यह है की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के राज्य को इसमें स्थान नहीं मिल पाया है। चुनावी घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष का ज़िम्मा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सोपा गया है , जबकि केंद्र सरकार में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को समिति का संयोजक बनाया गया है। 

जानकारी के मुताबिक आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इलेक्शन मेनिफेस्टो कमेटी का ऐलान किया है। जिसमें 17 राज्यों के 27 नेताओं को शामिल किया गया है। चुनावी घोषणा पत्र कमेटी में उत्तर प्रदेश से पांच , उड़ीसा और राजस्थान से तीन-तीन , जबकि बिहार , मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से 2-2 सदस्य को लिया गया है। इलेक्शन मेनिफेस्टो कमेटी में तमिलनाडु , झारखंड , अरुणाचल , गुजरात , असम , छत्तीसगढ़ , कर्नाटक , दिल्ली , हरियाणा और केरल से एक-एक सदस्य को इस कमेटी में शामिल किया गया है। 
भारतीय जनता पार्टी द्वारा बनाई गई इस कमेटी में हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री ए के एंटनी के बेटे अनिल एंटनी को भी शामिल किया गया है , जबकि इस कमेटी में 17 राज्यों के सदस्यों को तरजीह दी गई है। मजेदार बात तो यह है कि भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमाचल से होने के बावजूद भी हिमाचल के किसी भी नेता को इलेक्शन मेनिफेस्टो कमेटी में स्थान नहीं मिल पाया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow