मुख्यमंत्री सुक्खू के व्यवहार से कांग्रेस छोड़ने को मजबूर हुए विधायक : डॉ बिंदल 

प्रदेश में उपचुनाव के चलते डैमेज कंट्रोल करने की जरूरत भाजपा को नहीं बल्कि कांग्रेस को है। अभी कांग्रेस 34 विधायकों पर है, बाद में कहां होगी उन्हें देखना होगा

Mar 27, 2024 - 19:41
 0  16
मुख्यमंत्री सुक्खू के व्यवहार से कांग्रेस छोड़ने को मजबूर हुए विधायक : डॉ बिंदल 

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर     27-03-2024

प्रदेश में उपचुनाव के चलते डैमेज कंट्रोल करने की जरूरत भाजपा को नहीं बल्कि कांग्रेस को है। अभी कांग्रेस 34 विधायकों पर है, बाद में कहां होगी उन्हें देखना होगा। कांग्रेस को चिंतन करना चाहिए आखिर क्यों उनके विधायक पार्टी छोड़ कर गए। 

भाजपा अनुशासित पार्टी है। भाजपा में पनपे विरोध के सवाल को टालते हुए बिंदल ने कहा कि भाजपा में कहीं विरोध नहीं है। कांग्रेस के वर्तमान विधायकों को भाजपा ने टिकट दिए हैं।

वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार कार्यकर्ताओं से हाथ जोड़ कर पार्टी का समर्थन करने की वह अपील कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं से हाथ जोड़कर विनती कर रहे हैं और कार्यकर्ता विनती को स्वीकार कर रहे है। 

कांग्रेस युक्त भाजपा के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत का मतलब कांग्रेस विचार से मुक्त भारत है। सीएम के व्यवहार के कारण विधायक पार्टी छोड़ने के लिए मजबूर हुए हैं। मंडी से कंगना रणौत को प्रत्याशी बनाकर महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा दिया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow