रेणुका जी पुलिस थाना प्रभारी का दिल दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन , सोते सोते आया हार्ड अटेक 

सिरमौर जिला के रेणुकाजी पुलिस थाना के प्रभारी जीत सिंह का पांवटा में आकस्मिक निधन हो गया। इंस्पेक्टर जीत सिंह के आकस्मिक निधन से पुलिस विभाग में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि जीत सिंह को पांवटा साहिब में अपने एक रिश्तेदार के घर पर सोते समय दिल का दौरा आने से उनकी मौत हुई, हालांकि सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चल सकेगा

Mar 1, 2024 - 17:50
 0  78
रेणुका जी पुलिस थाना प्रभारी का दिल दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन , सोते सोते आया हार्ड अटेक 

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  01-03-2024

सिरमौर जिला के रेणुकाजी पुलिस थाना के प्रभारी जीत सिंह का पांवटा में आकस्मिक निधन हो गया। इंस्पेक्टर जीत सिंह के आकस्मिक निधन से पुलिस विभाग में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि जीत सिंह को पांवटा साहिब में अपने एक रिश्तेदार के घर पर सोते समय दिल का दौरा आने से उनकी मौत हुई, हालांकि सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चल सकेगा। 
बताया यह भी जा रहा है कि पहले भी उन्होंने हृदय रोग का इलाज करवाया था। भले ही विभाग से इस बारे पुष्टि होना बाकी है। 57 वर्षीय इंस्पेक्टर जीत सिंह  पिछले कुछ वर्षों से सिरमौर के विभिन्न थानों में तैनात रहे। रेणुका जी से पहले वह पुरुवाला थाने में सेवाएं दे चुके हैं। जानकारी के अनुसार कल जीत सिंह पावटा साहिब में अपने रिश्तेदार के घर आए हुए थे। यहां से उन्होंने अपने एक साथी के साथ धर्मशाला जाना था। 
जहां उनकी कोर्ट में एविडेंस थी। सम्भावना जताई जा रहा है कि जीत सिंह को रात को सोते समय हार्ट अटैक आया और इस स्थिति में उनका देहांत हो गया। रिश्तेदारों को सुबह घटना का पता चला तो उन्हें पांवटा साहिब अस्पताल पहुंचाया , जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पांवटा साहिब थाना प्रभारी अशोक चौहान ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी संगड़ाह मुकेश डडवाल ने भी थाना प्रभारी रेणुका जी के निधन की पुष्टि की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow