विनोद सुल्तानपुर का चुनावी प्रचार शुरू, बोले भाजपा ने झूठे वायदे कर जनता को ठगा 

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस व बीजेपी का चुनावी प्रचार जोरों पर है। कांग्रेस नेता बीजेपी पर तो बीजेपी नेता कांग्रेस पर आरोप प्रत्यारोप लगाने का सिलसिला जारी

Apr 26, 2024 - 15:32
 0  18
विनोद सुल्तानपुर का चुनावी प्रचार शुरू, बोले भाजपा ने झूठे वायदे कर जनता को ठगा 

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन     26-04-2024

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस व बीजेपी का चुनावी प्रचार जोरों पर है। कांग्रेस नेता बीजेपी पर तो बीजेपी नेता कांग्रेस पर आरोप प्रत्यारोप लगाने का सिलसिला जारी है। नाहन विधानसभा क्षेत्र के गांव जमटा में देर शाम कांग्रेस के पक्ष में एक जनसभा का आयोजन हुआ। जिसमें लोकसभा प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी व स्थानीय कांग्रेस के विधायक अजय सोलंकी ने जमकर भाजपा पर निशाना साधा।

मीडिया से रूबरू हुए शिमला संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि बीते 15 माह में प्रदेश कांग्रेस सरकार ने अपनी चुनावी गरंटीयां पूरी कर जनता को लाभ पहुंचाया है। जिसके बाद अब जनता का भरपूर समर्थन कांग्रेस पार्टी को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने केवल झूठे वायदे कर केंद्र में सरकार तो बनाइ लेकिन बीते 10 वर्षों  से जनता को ठगा है।  

लेकिन 15 माह की कांग्रेस सरकार ने  एक छोटे से कार्यकाल में एक आम परिवार से आए प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए प्रदेश के प्रत्येक वर्ग को लाभ पहुंचाया है।

 मीडिया से रूबरू होते हुए कांग्रेस के विधायक अजय सोलंकी ने भाजपा को आड़े हाथों लिया और कहा कि पहले चरण के 102 सीटों के लोकसभा चुनाव में भाजपा 15 से 17 सीटों पर सिमटती दिखाई दे रही है। 

400 पार का नारा देने वाली भाजपा 400 सीटों पर ही चुनाव लड़ रही है और जनता को 400 पार का नारा देकर भ्रमित करने में लगी है । उन्होंने कहा कि भाजपा को तो 420 का नारा देना चाहिए क्योंकि भाजपा 420 बीते 10 वर्षों में साबित हुई है। 

जिसने देश के किसान बागवान, युवा महिलाओं समेत प्रतेयक वर्ग के साथ धोखा किया है।  उन्होंने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन सरकार बनाएगा और बीजेपी डेढ़ सौ से 165 सीटों पर सिमट कर रह जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow