समाज में भावनात्मक एकता और सद्भावना अत्यंत आवश्यक : अमित मैहरा

देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के उपलक्ष पर उपायुक्त कार्यालय परिसर में 'सद्भावना दिवस' मनाया गया। इस अवसर पर एडीएम अमित मैहरा ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों

Aug 18, 2023 - 12:54
 0  6
समाज में भावनात्मक एकता और सद्भावना अत्यंत आवश्यक : अमित मैहरा

यंगवार्ता न्यूज़ - चंबा    18-08-2023

देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के उपलक्ष पर उपायुक्त कार्यालय परिसर में 'सद्भावना दिवस' मनाया गया। इस अवसर पर एडीएम अमित मैहरा ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने की शपथ दिलाई गई। 

साथ ही सभी ने हिंसा का सहारा लिए बिना लोगों के विवादों, समस्‍याओं को बातचीत और संवैधानिक माध्यम से सुलझाने का संकल्‍प भी लिया। इस दौरान सहायक आयुक्त मनीष चौधरी, एसडीएम चंबा अरुण शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी जगदीश चंद सहित उपायुक्त कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों ने शपथ ली।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow