सात दशक बाद जिला के हाटी समुदाय को मिला हक , केंद्रीय हाटी समिति से केंद्र सरकार का जताया आभार 

बहुप्रतीक्षित हाटी जनजाति संशोधन बिल आज राज्यसभा में विस्तृत चर्चा के बाद सर्वसम्मति से पास होने पर गिरिपार क्षेत्र के हाटी समुदाय को हार्दिक बधाई एवं मंगल कामना। केंद्रीय हाटी समिति गिरिपार के अध्यक्ष डा. अमी चंद , कुंदन शास्त्री और सुरेंद्र हिंदुस्तानी आदि ने कहा कि अनेक बाधाओं के उपरांत सभी के द्वारा प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से किए गए सामूहिक प्रयासों का सुखद परिणाम

Jul 26, 2023 - 20:14
 0  106
सात दशक बाद जिला के हाटी समुदाय को मिला हक , केंद्रीय हाटी समिति से केंद्र सरकार का जताया आभार 
यंगवार्ता न्यूज़ - शिलाई  26-07-2023
बहुप्रतीक्षित हाटी जनजाति संशोधन बिल आज राज्यसभा में विस्तृत चर्चा के बाद सर्वसम्मति से पास होने पर गिरिपार क्षेत्र के हाटी समुदाय को हार्दिक बधाई एवं मंगल कामना। केंद्रीय हाटी समिति गिरिपार के अध्यक्ष डा. अमी चंद , कुंदन शास्त्री और सुरेंद्र हिंदुस्तानी आदि ने कहा कि अनेक बाधाओं के उपरांत सभी के द्वारा प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से किए गए सामूहिक प्रयासों का सुखद परिणाम आज हमारे सामने है। 
 
 
13 अप्रैल 2022 को आरजीआई की सहमति रिपोर्ट मिलने पर 24 सितंबर 2022 को केन्द्रीय केबिनेट से स्वीकृति मिली, 9 दिसम्बर 2022 को हाटी जनजाति संशोधन बिल लोकसभा में पास हुआ और आज 26 जुलाई 2023 को विस्तृत चर्चा के बाद राज्यसभा में भी सर्वसम्मति से पास हो गया है। अब महामहिम राष्ट्रपति के द्वारा राजपत्रीय अधिसूचना जारी किए जाने के लिए मार्ग प्रशस्त हो चुका है शीघ्र ही हमारे हाटी समुदाय को विधिवत जनजाति का संवैधानिक अधिकार मिलने वाला है। 
 
 
इस महान उपलब्धि के लिए हाटी समिति केंद्र सरकार सहित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , गृहमंत्री अमित शाह ,जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा , अनुराग ठाकुर ,  जगत प्रकाश नड्डा  (भाजपा अध्यक्ष ) पूर्व मुख्यमंत्रियों जयराम ठाकुर ,  शान्ता कुमार ,  प्रेमकुमार धूमल , स्वर्गीय वीरभद्र सिंह  , जनजाति आयोग के पूर्व सदस्य ठाकुरसैन नेगी , सांसद सुरेश कश्यप , सांसद डा. सिकंदर कुमार , इंदु गोस्वामी , पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप , विधायक सुखराम चौधर , रीना कश्यप, विशेष रूप से पूर्व विधायक बलदेव सिंह तोमर ,  पूर्व विधायक जगत सिंह नेगी सहित उन सभी जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों विशेष रूप से जनजातीय शोध एवं अधययन संसथान (नोडल एजेंसी) जनजाति विभाग हिप्र का धन्यवाद करते हैं जिन्होंने हमारे हाटी समुदाय को जनजाति का अधिकार दिलाने में सक्रिय सहयोग किया है। 
 
 
आज हम अपने हाटी समुदाय के उन सभी फांऊडर सदस्यों और उनके सहयोगियों को श्रद्धा पूर्वक याद करते हुए धन्यवाद करते हैं जिन्होंने सत्तर के दशक में हाटी समिति का गठन करके एक मजबूत आधार तैयार किया था। हाटी समिति गिरिपार क्षेत्र के उन देवतुल्य बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं का बारंबार धन्यवाद करती है जिन्होंने अनेक शड़यंत्रकारी ताकतों द्वारा बाधा डालने और भ्रमित करने के बावजूद भी हाटी समिति पर विश्वास बनाए रखा और मजबूती से साथ दिया। हाटी समिति उन सभी मीडिया बन्धुओं, लेखकों और शोध कर्ताओं का विशेष धन्यवाद करती है ,
 
 
जिन्होंने हाटी समुदाय की शान्तिपूर्ण संघर्ष यात्रा पर अपनी लेखनी द्वारा  और समाचार चैनलों के माध्यम से तथ्यपूर्ण जानकारी उजागर की। हाटी समिति के सभी सदस्यों से भी आग्रह है कि केंद्रीय हाटी समिति की दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नैतिकता और अनुशासन का परिचय दें। अति उत्साह या उतावलेपन कोई गलत बयानबाजी ना करें। किसी की भी आलोचना से बचें। इस महान सफलता का श्रेय लेने से अधिक श्रेय बांटने में गर्व करें। केंद्र सरकार से राजपत्र के द्वारा संशोधन की अधिसूचना जारी होने के बाद हिमाचल सरकार द्वारा शीघ्र लागू करने के लिए हाटी समिति का एक प्रतिनिधि मंडल हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भी मुलाकात करेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow