हिमाचल प्रदेश में चार दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, ऑरेंज अलर्ट जारी 

हिमाचल प्रदेश में चार दिन बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ओर से शुक्रवार को जारी पूर्वानुमान के अनुसार एक अत्यधिक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव

Feb 16, 2024 - 19:35
 0  97
हिमाचल प्रदेश में चार दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, ऑरेंज अलर्ट जारी 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     16-02-2024

हिमाचल प्रदेश में चार दिन बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ओर से शुक्रवार को जारी पूर्वानुमान के अनुसार एक अत्यधिक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 17 फरवरी की रात से प्रदेश के ऊपरी इलाकों में गरज के साथ मध्यम बारिश-बर्फबारी  शुरू होने की संभावना है। 

18 से 21 फरवरी के दौरान पूरे प्रदेश में बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं। इसमें शिमला शहर भी शामिल है। 19 और 20 फरवरी को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन, सिरमौर, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिले के कई स्थानों पर पर भारी से बहुत भारी बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 

18 से 20 फरवरी के लिए भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अलर्ट को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से पर्याप्त सुरक्षा उपाय करने की सलाह दी गई है। प्रदेश में 22 फरवरी तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। उधर, शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में मौसम साफ बना रहा।

17 से 20 फरवरी के दौरान राज्य के मैदानी, मध्य पहाड़ी जिलों में अंधड़, बिजली चमकने के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। इस दौरान  कुल्लू, मंडी, शिमला और सोलन जिले के कई स्थानों पर ओलावृष्टि होने के आसार हैं। 14 फरवी से अगले चार दिनों तक औसत न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री कम रहने की संभावना है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow