चंडीगढ, शिमला और किन्नौर के बीच बहुप्रतीक्षित हेली टैक्सी सेवा जल्द होगी शुरू  

चंडीगढ, शिमला और किन्नौर के बीच बहुप्रतीक्षित हेली टैक्सी सेवा जल्द शुरू होने वाली है। प्रदेश सरकार ने इन सेवाओं के लिए पवन हंस लिमिटेड और हेरिटेज एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के साथ करार किया

Nov 29, 2025 - 14:09
 0  33
चंडीगढ, शिमला और किन्नौर के बीच बहुप्रतीक्षित हेली टैक्सी सेवा जल्द होगी शुरू  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   29-11-2025

चंडीगढ, शिमला और किन्नौर के बीच बहुप्रतीक्षित हेली टैक्सी सेवा जल्द शुरू होने वाली है। प्रदेश सरकार ने इन सेवाओं के लिए पवन हंस लिमिटेड और हेरिटेज एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के साथ करार किया है। 

चंडीगढ़-संजौली-रामपुर रिकांगपिओ और रिकांगपिओ रामपुर-संजौली-चंडीगढ़ रूट पर पवन हंस कंपनी हफ्ते में तीन दिन सोमवार, गुरुवार और शनिवार को उड़ान होगी। शिमला-रिकांगपिओ रिकांगपिओ-शिमला रूट पर हफ्ते के सात दिन हेरिटेज एविएशन हेली टैक्सी का संचालन करेगी।

दोनों कंपनियों ने अपने-अपने रूटों पर उड़ानों का सफल ट्रायल कर लिया है। फिलहाल रिकांगपिओ के आईटीबीपी हेलीपैड से हेली टैक्सी सेवाएं संचालित की जाएंगी। शारबो हेलीपोर्ट तैयार होने के बाद संचालन शिफ्ट कर दिया जाएगा। हेली टैक्सी सेवाओं के लिए किराये की दरें, हेलिकाप्टर की सिटिंग क्षमता और और सेवा की औपचारिक शुरूआत की तिथि अगले सप्ताह तय कर ली जाएगी। 

हेली टैक्सी सेवा शुरू होने से जहां शिमला और किन्नौर जिला में पर्यटन गतिविधियों को रफ्तार मिलेगी। वहीं आपातकालीन स्थिति में एयर एंबुलेंस सेवा की मदद से मरीजों को बड़े अस्पतालों तक पहुंचाने में भी मदद मिलेगी।

चंडीगढ़, शिमला और रिकांगपिओ के बीच पवन हंस और हेरिटेज एविएशन हेली टैक्सी सेवा का संचालन करेगी। दोनों कंपनियों के रूट फाइनल कर दिए गए हैं। किराये की दरें तय करने के बाद जल्द सेवाओं की औपचारिक शुरूआत कर दी जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow