झारखंड के गढ़वामें देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में चार लोगों की दर्दनाक मौत

झारखंड के गढ़वा जिले में देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सदर थाना क्षेत्र के बेलचंपा गांव के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार ट्रक ने स्कॉर्पियो को जोरदार टक्कर

Jan 12, 2026 - 15:04
 0  10
झारखंड के गढ़वामें देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में चार लोगों की दर्दनाक मौत
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

न्यूज़ एजेंसी - रांची   12-01-2026

झारखंड के गढ़वा जिले में देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सदर थाना क्षेत्र के बेलचंपा गांव के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार ट्रक ने स्कॉर्पियो को जोरदार टक्कर मार दी। 

टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक घर में जा घुसी, जिससे वाहन में सवार चारों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान नरेंद्र कुमार, जितेंद्र पासवान, बादल पासवान और विक्की पासवान के रूप में हुई है। सभी मृतक आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ये लोग यूपी बॉर्डर के बिलासपुर गांव में एक रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम में शामिल होकर देर रात अपने घर लौट रहे थे। सभी पलामू जिले के पांडु थाना क्षेत्र और विश्रामपुर थाना क्षेत्र के भंडार गांव के निवासी थे। 

स्थानीय लोगों के मुताबिक, ट्रक और स्कॉर्पियो दोनों की रफ्तार तेज थी, जिस कारण हादसा अत्यंत भयावह हो गया। वहीं मृतकों के परिजनों का कहना है कि ट्रक ने स्कॉर्पियो को पीछे से टक्कर मारी, जिससे वाहन चालक को संभलने का मौका नहीं मिला।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। इस हादसे पर झारखंड सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा नेता रामचंद्र चंद्रवंशी ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow